होम / Bhojpuri Holi Song Gunje Sararara Charo Or अंतरा सिंह प्रियंका और शिल्पी राघवानी का होली सॉन्ग हुआ वायरल

Bhojpuri Holi Song Gunje Sararara Charo Or अंतरा सिंह प्रियंका और शिल्पी राघवानी का होली सॉन्ग हुआ वायरल

Prachi • LAST UPDATED : March 6, 2022, 2:54 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Bhojpuri Holi Song Gunje Sararara Charo Or: भोजपुरी सिनेमा में होली के त्योहार के आते ही बहार आ जाती है। बता दें कि अभी से भोजपुरी सिनेमा के सेलेब्स फेस्टिव मूड में दिखने लगे हैं। यहां पर हर दिन नए-नए होली पर बने गाने रिलीज हो रहे हैं। दिनेश लाल निरहुआ से लेकर पवन सिंह तक होली के गाने पर थिरकते नजर आते हैं।

इस बीच प्रियंका एक और नया गाना रिलीज हो चुका है जिसके बोल गूंजे सारारारा चारों ओर है। यह गाना 4 मार्च को रिलीज हुआ है। गूंजे सारारारा चारों ओर को अंतरा सिंह (Bhojpuri Actress Antra-Singh Priyanka) ने न सिर्फ गाया है बल्कि उन्होंने इसमें एक्टिंग भी की है। उनके अलावा वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी (Shilpi Raghwani) भी नजर आ रही हैं।

यह गाना महिलाओं की होली पर बनाया गया है। कैसे गांव की लड़कियां अपनी सखी के साथ होली खेलने निकलती है उस पर इस गाने को अंतरा सिंह ने बनाया है। इस गाने को देखकर आप को अपनी होली याद आ जाएगी अगर आप गांव से ताल्लुक रखती हो तो।

नए भोजपुरी होली गीत में दोनों ही एक्ट्रेस रंगों से सराबोर मस्ती करते देखी जा सकती हैं। अंतरा और शिल्पी साड़ी पहनकर गजब की डांस करती इस गाने में दिखाई दे रही हैं। गाने के लिरिक्स अर्जुन सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। रवि पंडित इस वीडियो एडिट किया है। जबकि दीपक पंडित ने इसे डायरेक्ट किया है। इस गाने को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।

Read More: Karishma Tanna Latest Bold Photoshoot पैंट के बटन खोलकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

Read More: Janhvi Kapoor Birthday पापा बोनी कपूर ने जाह्नवी को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Everest Masala: एवरेस्ट मसाले को लगा झटका, खतरनाक केमिकल मिलने पर सिंगापुर में बैन- indianews
प्लास्टिक सर्जरी नहीं Rajkummar Rao ने करवाए थे चिन फिलर्स, सबसे सामने कबुली बात -Indianews
Doordarshan: दूरदर्शन Logo के कलर में हुआ बदलाव, मचा बवाल, विपक्ष ने भी उठाया सवाल
Lawrence Bishnoi: बड़ी वारदात को अंजाम देगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग! मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया हैरान कर देने वाला कॉल-Indianews 
Ajay Devgn ने बेटी Nysa की खास तस्वीर की शेयर, प्यार भरे नोट के साथ किया बर्थडे विश – Indianews
NATO: क्या हम वास्तव में सहयोगी हैं! यूक्रेन के ज़ेलेंस्की ने कही ये बड़ी बात-Indianews 
लारिसा बोन्सी नहीं ये हैं Aryan Khan की गर्लफ्रेंड, रेस्तरां जाते हैं बंद करवा देते हैं CCTV -Indianews