होम / Bhojpuri Version Of Hit Song Pani-Pani खेसारी लाल यादव-अक्षरा सिंह के साथ दिखेंगे Badshah

Bhojpuri Version Of Hit Song Pani-Pani खेसारी लाल यादव-अक्षरा सिंह के साथ दिखेंगे Badshah

Prachi • LAST UPDATED : December 4, 2021, 5:05 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Bhojpuri Version Of Hit Song Pani-Pani: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) फिल्मों के साथ-साथ इंटरनेट पर अपने सिंगल हिट गानों की वजह से छाए रहते है। उनकी जिस तेजी से फिल्में रिलीज होती हैं उससे दुगुनी तेजी से उनके म्यूजिक वीडियो रिलीज होते हैं। उनके म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। एक्टर-सिंगर खेसारी लाल एक और नया धमाका करने जा रहे हैं।

इस धमाके में उनके साथ उनकी चहेती को-स्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) तो होंगी ही साथ ही साथ बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) भी मौजूद रहेंगे। खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्टर शेयर करके ये जानकारी दी है कि बादशाह के सबसे हिट गानों में से एक ‘पानी पानी’ का भोजपुरी वर्जन बनने जा रहा है।

(Bhojpuri Version Of Hit Song Pani-Pani) बादशाह का सॉन्ग इस साल के सबसे हिट गानों में से है

इस भोजपुरी वर्जन में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह रोमांस करती दिखाई देंगी। इन दोनों के अलावा बादशाह भी इस म्यूजिक वीडियो का हिस्सा होंगे। पोस्टर रिलीज के बाद इस गाने के फैन तो खुश हैं ही क्योंकि वो देखना चाहते हैं कि इसका भोजपुरी वर्जन किस तरह से आता है और बादशाह का जादू उसमें चलता है या नहीं. कहीं भोजपुरी दर्शकों के लिए ये एक ट्रीट जैसे है. जिसमें दो इंडस्ट्री के स्टार एक साथ दिखाई देने वाले हैं।

वहीं खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि 6 तारीख को सुबह 11 बजे सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर पानी पानी का भोजपुरी वर्जन मेरी और रिणी चंद्रा के आवाज और बादशाह भाई और अक्षरा सिंह के स्वैग में. क्या बोलती है पब्लिक..! इस गाने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया में हंगामा मच गया है खेसारी के फैंस इस गाने के इंतजार में पागल हुए जा रहे हैं। कुछ इसको अभी से हिट बात रहे हैं तो कुछ इसे ना बनाने की सलाह भी दे रहे हैं। बता दें कि बादशाह का पानी पानी सॉन्ग इस साल के सबसे हिट गानों में से है।

Read More: Major की रिलीज से पहले Adivi Shesha ने लिया शहीद के माता पिता का आशीर्वाद

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT