India News (इंडिया न्यूज़), Ramayana Release Date Update: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और सई पल्लवी (Sai Pallavi) की ‘रामायण’ (Ramayana) बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन बन रही इस फिल्म को लेकर आए दिन कई बड़े बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेट की एक तस्वीर तक लीक हो चुकी है, तो फैंस के बीच रणबीर और सई का लुक भी रिवील हो गया है, जिसे काफी ज्यादा पसंद किया गया। फैंस फिल्म रामायण के तमाम अपडेट्स के बीच रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। हर कोई फिल्म की रिलीज डेट जानना चाहते हैं, जिस पर बड़ा अपडेट सामने आया है और इससे फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे।

क्या साल 2027 में रिलीज होगी रामायण ?

आपको बता दें कि रामायण में रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आएंगे और सई पल्लवी माता सीता बनने वाली है। दोनों का फर्स्ट लुक फैंस लीक हुई फोटो में देख चुके हैं। दावा है कि रणबीर कपूर की ये फिल्म अलग-अलग पार्ट में रिलीज होगी, जिसमें नितेश तिवारी धांसू स्टाइल में रामायण दिखाने वाले हैं। फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि साल 2024 के अंत या फिर अगले साल के शुरुआती महीने में फिल्म रामायण का पहला पार्ट रिलीज हो सकता है, लेकिन ऐसा होने नहीं वाला।

Saif Ali Khan ने बदला Kareena Kapoor के नाम का टैटू, क्या इस वजह से हो सकता है तलाक! -Indianews – India News

एक रिपोर्ट के अनुसार, रामायण के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रणबीर और साई पल्लवी की फिल्म के निर्माता अक्टूबर 2027 में फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग बना रहें हैं। यानी अभी फिल्म के लिए फैंस को तीन साल का लंबा इंतजार करना होगा। बता दें कि इस फिल्म में केजीएफ फेम यश (Yash) रावण की भूमिका में नजर आएंगे। 

रामायण बनेगी बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म

बता दें कि नितेश तिवारी फिल्म रामायण में कोई भी कमी नहीं रखना चाहते हैं और इसी वजह से इस फिल्म में पानी की तरह पैसा बहाने की तैयारी हो गई है। रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म बनेगी। इस फिल्म का बजट इतना होगा, जिससे 8 बार केजीएफ जैसी फिल्में बने सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर की रामायण के पहले पार्ट में लगभग 835 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं। इस फ्रेंचाइजी की बाकी फिल्मों पर मेकर्स और भी पैसा बहाने वाले हैं।