होम / पिंक ड्रेस पहने बेबी शॉवर पार्टी में पहुंची Bipasha Basu, करण सिंह ग्रोवर संग काटा चॉकलेट केक

पिंक ड्रेस पहने बेबी शॉवर पार्टी में पहुंची Bipasha Basu, करण सिंह ग्रोवर संग काटा चॉकलेट केक

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 23, 2022, 10:54 pm IST

Bipasha Basu Baby Shower Photos:- बॉलीवुड फिल्म स्टार बिपाशा बसु (Bipasha Basu) जल्दी ही मां बनने वाली हैं। बता दें, बिपाशा ने कुछ वक्त पहले ही अपने फैंस को गुडन्यूज़ सुनाई थी। इसके बाद से ही बिपाशा लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं। वहीं, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) शादी के पूरे 6 साल बाद मम्मी-पापा बनने जा रहें है। जाहिर है कि ऐसे में इस स्टार कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब हाल ही में मुंबई में एक बेबी शॉवर पार्टी थ्रो की। जहां फिल्म स्टार ने मीडियाकर्मियों के साथ भी केक कटिंग कर इस पार्टी को एन्जॉय किया। यहां देखें फोटोज़ और वीडियो…

अदाकारा बिपाशा बसु अपनी बेबी शॉवर पार्टी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इस पार्टी में वो खुद भी बेहद प्यारी लाइट पिंक गाउन पहनकर पहुंची।

इस दौरान बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी रचाई थी। अब शादी के बाद वो अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं।

अदाकारा बिपाशा बसु लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। अदाकारा ने 43 साल की उम्र में बेबी प्लानिंग की है। जल्दी ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

बिपाशा बसु के फैंस उनकी खुशियों में जमकर शरीक हो रहे हैं। अदाकारा को उनके पहले बच्चे की आने की खुशी के लिए फैंस अभी से ही मुबारकबाद दे रहे हैं।

फिल्म स्टार बिपाशा बसु को उनके पति करण सिंह ग्रोवर को एक्टर ने अपने हाथों केक खिलाया।

अदाकारा बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर इस खास मौके पर बेहद खुश नजर आए। इनकी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रही हैं।

 

ये भी पढ़ें:- ‘Dream Girl 2’ से Ayushmann Khurrana का लीक हुआ लुक, लड़की बन फिर लूटेंगे लोगो के दिल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.