India News (इंडिया न्यूज़), Bipasha Daughter Viral Video, दिल्ली: बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल की नवंबर में अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का इस दुनिया में स्वागत किया था। वहीं कुछ दिनों पहले ही देवी 9 महीने की हुई थी। जिसमें बिपाशा ने एक तस्वीर को शेयर किया था और कैप्शन में ‘warrior princess’ लिखा था। वहीं अब बिपाशा ने अपनी बेटी की एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है। जिसमें वह सोने के समय का रिवाज निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
करण सिंह ग्रोवर का बेटी के लिए हनुमान चालीसा पढ़ना
वीडियो के अंदर देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर हनुमान चालीसा पढ़ कर अपनी बेटी देवी को सोला रहे हैं। जिस पर देवी भी बहुत प्यारा रिएक्शन सामने आ रहा है। वीडियो के अंदर देवी को अपने पिता के चेहरे को छूते हुए देखा गया। जिसमें बिपाशा की हंसी को भी रिकॉर्ड किया गया था। वही इंटरनेट पर अब तक की सबसे अच्छी वीडियो यूजर्स द्वारा इस बताया जा रहा है। वही इस वीडियो को अपलोड करते हुए बिपाश ने लिखा, “बेडटाइम रिचुअल पापा मम्मी और देवी” जिसके साथ उन्होंने ईवेल आय से बचाने वाला इमोजी भी लगाया।
फैंस का रिएक्शन आया सामने
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का रिएक्शन सामने आया है। जिसमें उन्होंने देवी को बहुत क्यूट बताया है। यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा ‘ओ माय गॉड देवी कितनी क्यूट लग रही है, उसकी आवाज’ इसके साथ ही एक और यूजर ने कमेंट किया ‘कितनी खूबसूरत है, इससे अच्छा “बेडटाइम रिचुअल मैंने नहीं देखा, जिसमें हमारे सभ्यता की झलक साफ देखी जा सकती है वह एक पूर्ण आत्मा है’ एक और ने कमेंट किया है ‘उसकी आवाज कितनी खुशहाल है, पापा के साथ तो और भी खुश है’
देवी की सर्जरी के बारे में बिपाशा ने की थी बात
वह कुछ समय पहले अपनी इंस्टाग्राम लाइव सेशन में नेहा धूपिया के साथ बिपाशा बसु ने इस बात को शेयर किया था कि उनकी बेटी को 6 घंटे की सर्जरी से गुजरना पड़ा था क्योंकि उनके दिल में दो छेद थे। उन्होंने बताया कि पहले 40 दिन और 40 रात वह सही से सो भी नहीं पाई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें 40 दिन लगे यह एक्सेप्ट करने में कि उन्होंने देवी को जन्म दिया है।
ये भी पढ़े: फरदीन खान ने नई तस्वीरें की शेयर, इस फिल्म से करने वाले है कमबैक