India News (इंडिया न्यूज़), Ganesh Chaturthi 2023, दिल्ली: आज के दिन से गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है। हर जगह पर गणेश जी की प्रतिमा बनाई गई है। वहीं आज 19 सितंबर से इस पावन त्योहार की शुरुआत हो चुकी है और 28 सितंबर को इसका समापन होगा। ऐसे में देश के हर घर में लोग गणपति बप्पा के स्वागत में लगें हुए हैं।
बालीवुड में भी बप्पा की धूम
वहीं हर साल की तरह ही इस साल भी मुंबई में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। इस वजह से बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाया है। इस खास मौके अक्षय कुमार से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, बॉलीवुड के सितारों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर गणेश चतुर्थी की बधाईयां पहुंचाई है।
सेलेब्स ने फैंस को किया विश
अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इंस्टा स्टोरी पर गणपति की फोटो शेयर कर अपने फैंस को गणेश चतुर्थी विश किया है।
इसके सथ ही शिल्पा शेट्टी ने भी हर साल की तरह इस साल भी अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर गणपति बप्पा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि वह कल यानी 20 सितंबर को दोपहर में लाइव जाएंगी। जिसमें उन्होंने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वह लाइव पर उनके साथ जुड़ें ताकि वह भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद ले सके।
सुनील शेट्टी ने बप्पा की बेहद खूबसूरत सी तस्वीर को अपने ट्विटर पर शेयर किया।
वहीं संजय दत्त ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर गणेश चतुर्थी की बधाई दी है।
अनुष्का शर्मा ने भी गणपति बप्पा की क्यूट सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढे़:
- बीटीएस के सुगा कर रहें हा आर्मी ज्वाइन, लाइव सेशन में किया फैंस को अलविदा
- सरकार आज दोनों सदनों में महिलाओं की भागीदारी पर एक नया विधेयक ला रही है: PM Modi