होम / Chandrayaan-3:चंद्रयान-3 की उपलब्धि पर भारतीय अभिनेत्रियों ने दी बधाई, हेमा मालिनी ने की हैपी इंडिंग की कामना

Chandrayaan-3:चंद्रयान-3 की उपलब्धि पर भारतीय अभिनेत्रियों ने दी बधाई, हेमा मालिनी ने की हैपी इंडिंग की कामना

Shubham Pathak • LAST UPDATED : August 22, 2023, 1:37 am IST

India News,(इंडिया न्यूज),Chandrayaan-3: भारत में इन दिनों चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को लेकर चर्चा तेज हो रही है। जिसको लेकर पूरी दुनिया की भारत के इस उपलब्धि की सराहना कर रहे है। वहीं चंद्रयान 3 को लेकर लगातार पॉजिटिव अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इसके साथ हीं ऐसा माना जा रहा है कि चंद्रयान 3 जल्द ही चांद पर लैंड करने को तैयार है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग चांद पर हो सकती है। जैसे-जैसे चंद्रयान-3 के लैंडिग की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे देशवासियों का उत्साह और उनकी उम्मीद बढ़ रही है। जिसके बाद अब हमारे देश की अभिनेत्रियों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हैपी इंडिग की कामना- हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने चंद्रयान-3 इस खास मौके पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, वे काफी खुश नजर आईं, उन्होंने स्पेस से चंद्रयान 3 की फोटो शेयर करते हुए कहा- चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए हैपी इंडिंग की कामना, अब जल्द ही चंद्रयान 3 चांद पर लैंड करने जा रहा है. ये हमारे देश के लिए गर्व के क्षण हैं और सारे देशवासी इस मौके पर चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बेबो ने भी कही ये बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रया देते हुए कहा कि, ये देश के लिए बहुत खास पल हैं और हर एक भारतवासी के लिए प्राउड फील करने वाला मोमेंट है. हम सभी इस दृश्य को मुमकिन होते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं. मैं अपने दोनों बच्चों के साथ इस खास पल का लुत्फ उठाना चाहती हूं.

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.