India News (इंडिया न्यूज़), Happy Birthday Dipika Chikhlia, दिल्ली: हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली दीपिका चिखलिया, जिन्होंने 1987 में रामानंद सागर की पौराणिक शो रामायण में सीता का किरदार निभाने के बाद घर घर में शोहरत हासिल कर ली। इससे ना केवल दीपिका को पापुलैरिटी मिली बल्कि उन्हें हर घर में असली सीता की तरह पूजा जाने लगा। ऐसे में उनके अलग किरदारों को सीता के किरदार की जैसी अहमियत नहीं मिली, साथ ही उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा। आज 29 अप्रैल को दीपिका अपना 58 जन्मदिन मना रही है। ऐसे में हम आपको बताएंगे की क्यो सोशल मीडिया पर दीपिका को ट्रोल किया जाता हैं।

दीपिका ने किया आतंकी के पत्नी का किरदार

रामायण में सीता का किरदार निभा कर पापुलैरिटी हासिल करने वाली दीपिका को अलग फिल्मों में अलग किरदार करने के लिए आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। कुछ सालों पहले ही दीपिका ने फिल्म गालिब में आतंकवादी की पत्नी का किरदार निभाया था। वह आतंकवादी अफजल गुरु की पत्नी और गालिब की मां बनी थी। रामायण की सीता होने की वजह से फैंस ने उन्हें आतंकी ही पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया।

इस वजह से भी हुई बहुत रोल

इससे पहले भी दीपिका हो काफी बार ट्रोल किया गया है और कपड़ों की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया। बता दें कि दीपिका एक बार शॉर्ट ड्रेस में हाथ में वाइन लिए दिखी थी। जिसके ऊपर दर्शकों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। दर्शक दीपिका को सिर्फ सीता के अवतार में ही देखना चाहते हैं और कोई और अवतार उन्हें हरकेश पसंद नहीं है।

दीपिका की फिल्में

दीपिका चिखलिया अब तक सुन मेरी लैला, विक्रम बेताल, भगवान दादा, घर संसार, इंद्रजीत, घर का चिराग जैसी हिंदी फिल्में और साउथ इंडियन फिल्म्स में नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टा पर 8 लाख 41 हजार लोग फॉलो करते हैं।

 

ये भी पढ़े: शाहरुख और गौरी के हनीमून की तस्वीर हुई वायरल, फिल्म के दौरान ही मनाया था शाहरुख ने हनीमून