होम / Deepika Padukone Birthday ओम शांति ओम से मिली बॉलीवुड में अलग पहचान

Deepika Padukone Birthday ओम शांति ओम से मिली बॉलीवुड में अलग पहचान

Prachi • LAST UPDATED : January 5, 2022, 12:30 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई:

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड ब्यूटीफुल और चार्मिंग एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अदाओं और अभिनय के सभी कायल हैं। बता दें कि एक्ट्रेस आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ। उन्होंने बंगलूरू के माउंट कार्मेल कॉलेज से पढ़ाई की है। दीपिका फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने एक ब्रांड के लिए रैंप वॉक किया था। 2004 में एक साबुन के विज्ञापन से उन्हें लोकप्रियता मिली। आज दीपिका अपनी फिल्मों से करोड़ों की कमाई करती हैं साथ ही वे बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी हैं।

बॉलीवुड में आने से पहले कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। इस फिल्म के एक साल बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिल गया। साल 2007 में दीपिका ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। दीपिका को ऐसी भूमिका मिली की वो अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस बन गईं। इस फिल्म ने दीपिका को रातोंरात स्टार बना दिया। इसके अलावा साल 2013 में फिल्म गोलिओं के रासलीला के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था। इसके बाद साल 2015 में आई फिल्म पीकू के लिए भी दीपिका के काम को सराहा गया. फिल्म बाजीराव मस्तानी और पद्मावत ने बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में उनकी पहचान को मजूबत बना दिया।

(Deepika Padukone Birthday) बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं

अभिनेत्री के जीवन में एक दौर ऐसा भी था जब रिश्ते में मिले धोखे की वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। इस बारे में खुद दीपिका ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया था। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह से साल 2018 में शादी रचाई थी। अपनी शादी से पहले दीपिका रणवीर के साथ कई सालों तक रिलेशन में भी रही थीं। लेकिन दीपिका के जीवन में यह पहला रिश्ता नहीं था। रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण कपूर फैमिली के चिराग और मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर को भी डेट कर चुकी हैं। दरअसल दोनों का यह रिश्ता काफी सीरियस था। ऐसे में लंबे समय से चले आ रहे इस रिश्ते को लेकर लोग शादी तक के कयास लगा रहे थे।

लेकिन दोनों के रिश्ते में एक समय ऐसा आया जब दीपिका और रणबीर के रास्ते अलग हो गए। अपने इस रिश्ते के टूटने के कई समय बाद अभिनेत्री ने इसकी पूरी सच्चाई बताई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बिना रणबीर का नाम लिए बताया कि उस समय क्या हुआ था। दीपिका ने बताया कि उसने पहले धोखा दिया और फिर माफी मांगने लगा। इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि ह्यमेरे लिए सेक्स का मतलब सिर्फ फिजिकल होना नहीं है। बल्कि इसमें भावनाएं भी जुड़ती हैं। मैं जब किसी रिश्ते में रही तो मैंने कभी उसे धोखा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर मुझे धोखा देना ही है, तो मैं रिश्ते में ही क्यों रहूं। इससे बेहतर होगा कि मैं सिंगल रहकर मस्ती करूं।

Read More: Rana Daggubati की फिल्म 1945 आखिरकार 7 जनवरी 2022 को होगी रिलीज

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Uttar Pradesh: नामकरण संस्कार के लिए जा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, 4 महिलाओं की मौत, 20 घायल
Lok Sabha Election: पैदा तो बहुत कर दिए…, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव पर कसा तंज- Indianews
DC vs SRH : दिल्ली को उसके घर में हराना चाहेगी हैदराबाद, जानें पिच रिपोर्ट-Indianews
Electronic Voting Machines: EVM को ले फैला रहा था भ्रम, केरल पुलिस का ऑनलाइन चैनल पर बड़ी कार्रवाई- Indianews
Asaduddin Owaisi: ‘रेहान बीफ शॉप जिंदाबाद…’ असदुद्दीन ओवैसी के इस वीडियो पर मचा बवाल- Indianews
Skin Tightening Home Remedies: झूलती लटकती स्किन ने बढ़ा दी है टेंशन, स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-Indianews
Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews