होम / Deepika Padukone ने रणवीर सिंह के लिए Husband Appreciation Post की

Deepika Padukone ने रणवीर सिंह के लिए Husband Appreciation Post की

Prachi • LAST UPDATED : December 4, 2021, 4:23 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के पावर और खूबसूरत कपल हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए अपने क्यूट फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह के प्रति अपने दिल के भाव जाहिर किए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति की तारीफ में #HusbandAppreciationPost किया है। जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह को प्यार करने का एक और कारण बताया है।

 

Deepika Padukone
Deepika Padukone shares post

दीपिका पादुकोण ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि, “Nothing is more attractive than a man who teaches you things without making you feel like you’re dumb for not knowing it already, यानी कि उस एक आदमी से ज्यादा आकर्षक कुछ नहीं है जो आपको बिना ये महसूस कराए चीजें सिखाएं कि आपको ये नहीं आता है। इस पोस्ट के अनुसार इसी तरह से रणवीर दीपिका को जीचें सिखाते हैं और दीपिका उनकी इस बात के लिए खुद को लकी फील करती हैं ओर उन्हें रणवीर सिंह से प्यार करने का एक और कारण मिल जाता है।

आपको बता दें कि यह स्टार जोड़ी कबीर खान की अपकमिंग फिल्म ’83’ में एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म का ट्रेलर पिछले हफ्ते ही सामने आया है जिसे लोग खूब पंसद कर रहे हैं। इस फिल्म में जहां रणवीर क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी की भूमिका निभाएंगी।

Read More: Major की रिलीज से पहले Adivi Shesha ने लिया शहीद के माता पिता का आशीर्वाद

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT