India News (इंडिया न्यूज़),Priyanka Chopra, दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से एक से बढ़कर एक अपने करियर जर्नी के खुलासे कर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें, बॉलीवुड से निलकर हॉलीवुड में अपना पैर जमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा की नाराजगी उस समय खूब छलकती है जब अभिनेत्री से कोई भी बॉलीवुड से दूरियां बनाने को लेकर सवाल किया जाता है।
दरअसल बता दें, हाल ही में प्रियंका से बॉलीवुड से दूरी बनाने को लेकर सवाल करने पर। अभिनेत्री बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा खुलासा कर इस समय सुर्खियों में छाई हुई है।
डायरेक्टर ने प्रियंका के स्टाइलिस्ट के सामने कही भद्दी बात
बता दें, प्रियंका ने बिते दिनों एक पॉप्युलर मैगजीन में इंटरव्यू के दौरान बताया की साल 2002-2003 में जब वो इंडस्ट्री में नई थी तब एक फिल्म की शूटिंग में उन्हें अंडरकवर गर्ल का रोल करना था। और एक सीन में उन्हें एक लड़के को सिड्यूस करना था। जिसके लिए प्रियंका को अपने बदन के कपड़े उतारने थे। लेकिन अभिनेत्री चाहती थी की वो इस सीन के लिए वो कई कपड़ों में नजर आएं, लेकिन डायरेक्टर ने कहा था- नहीं, मुझे इनका अंडरवेयर देखना है, वर्ना कोई क्यों इस फिल्म को देखने आएगा? मैगजीन इंटरव्यू में आगे प्रियंका बताती है, ‘डायरेक्टर ने ये बात सीधे मुझसे नहीं कही बल्कि मेरे सामने मेरे स्टाइलिस्ट से कही।’
बता दें, कुछ महीनों पहले देशी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मैरी मालती के साथ इंडिया आई थीं। और करीब एक महीने पहले अपने देश में रहने के बाद वापस बेटी और पति के साथ विदेश चली गई।
यह भी पढ़ें: कान्स में मौनी ने गोल्डन ड्रेस पहन फिगर फ्लॉन्ट कर यूजर्स को किया घायल