India News (इंडिया न्यूज),Dharmendra: हिंदी सिनेमा जगत में बहुत से हीरो-हीरोइन आए  और प्रसिद्ध भी हुए। वहीं (1960-70) के दशक के मशहूर सूपरस्टार धर्मेंद्र देवल भी अपने जमाने में काफी जाने-माने आभिनेता रहे चुके हैं। उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्में की,  इन फिल्मों में से कुछ फिल्में ऐसी थी जिनमें उन्होंने एक  रोमांटिक हीरो का रोल अदा किया था। जिनकी वजह से उन्हें एक रोमेांटिक हीरो के नाम से जाना जाने लगा और अब ये 88 साल के होने वाले हैं। जिस तरह ये पहले छाए हुए थे उसी तरह डिजीटल के जमाने भी किसी से पीछे नहीं हैं। हालांकि बढ़ती हुई उम्र और स्वास्थ्य  की वजह से पहले की तरह फिल्मों में नजर नहीं आते हैं लेकिन फिर भी वो अपने फैंस से सोशल मीडिया पर विडियो के जरिए जुडे़ रहते हैं। आए दिन वो तरह-तरह के वीडियो शेयर करते रहते हैं जिस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी करते है।

इसी तरह धर्मेंद्र नेअपने फार्म हाउस से एक नया और सुंदर वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह फार्म हाउस के नजारों को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। वीडियो शेयर करने के बाद घंटों में ही विडियो को हजारों लाइक्स मिलने लगे। वीडियो क्लिप में वह कुछ गायों के साथ वक्त बिता रहे है। जिसमें उन्होंने वीडियो के नीचे कैप्शन में लिखा कि दोस्तों वो मेरे साथ फ्री महसूस करती हैं। इसलिए मैं उनके साथ वक्त बिताता हूं।

  • सूपरस्टार धर्मेंद्र ने शेयर किया एक विडियो
  • दोस्तो वह मेरे साथ अच्छा महसूस करती है।
  • घंटों में मिले हजारों लाइक्स

मुझे तुम पर गर्व है बेबी…, Shahid Kapoor ने पत्नी Mira Rajput के लिए लिखा प्यारा नोट -IndiaNews

घंटो में मिले हजारों लाइक्स

वहीं थोड़ी देर में हजार लाइक्स की संख्या बढ़ती हुई चली गई। विडियो देख फैंस भी रिएकशन देने लगे और उनसे नए वीडियो शेयर करने की गुजारिश करने लगे। धर्मेंद्र एक सोशल मीडिया फ्रेंडली हैं।जो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। और नई-नई वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सुपरस्टार धर्मेंद्र नें एक बच्चा जो स्टंट कर रहा था और खुद की पेड़ लगाते हुए का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

सफेद गाउन में Radhika Merchant ने जीता दिल, इस डिजाइनर का था डिजाइन – IndiaNews