India News (इंडिया न्यूज़), Vivek Dahiya on Divyanka Tripathi Pregnancy, मुंबई: छोटे पर्दे पर सबसे चर्चित कपल्स में से एक विवेक दहिया (Vivek Dahiya) और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस उन्हें बतौर कपल काफी ज्यादा पसंद करते हैं। बता दें कि दोनों के शादी को करीब 7 साल हो गए हैं और उनके चाहने वाले अब उन्हें माता-पिता बनते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में जब भी फैंस को शक होता है कि दिव्यांका प्रेग्नेंट हैं तो ये खबरें मिनटों में सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। पिछले कुछ दिनों से ‘ये हैं मोहब्बतें’ एक्ट्रेस दिव्यांका की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे थे। अब आखिरकार उनके पति विवेक दहिया ने वाइफ की प्रेग्नेंसी पर चुप्पी तोड़ी है।
दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी पर विवेक ने किया खुलासा
आपको बता दें कि दिव्यांका की प्रेग्नेंसी पर विवेक ने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे समझ नहीं आता है कि ये हमारे साथ हमेशा क्यों होता है। इंटरनेट पर इस तरह की खबरें कई बार आ चुकी हैं, लेकिन नहीं, हम प्रेग्नेंट नहीं हैं। जब भी ऐसा होगा, हम फैंस को इसके बारे में जरूर बताएंगे।” बीते दिनों दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर भी देखा गया था।
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया की लव स्टोरी
इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी की एक्टर विवेक दहिया से पहली मुलाकात ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। इसी शो के सेट पर उनके प्यार की शुरुआत भी हुई। कुछ साल तक दोनों ने एक-दूसरे को गुपचुप डेट किया था और फिर 2016 में दिव्यांका के होमटाउन भोपाल में शादी कर ली थी। ये कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते रहते है।