होम / EID 2022 इस बार ईद पार्टी की रौनक सलमान खान के बजाए इस शख्स के घर सजेगी!

EID 2022 इस बार ईद पार्टी की रौनक सलमान खान के बजाए इस शख्स के घर सजेगी!

India News Desk • LAST UPDATED : May 3, 2022, 12:00 pm IST
इंडिया न्यूज़, मुंबई:

EID 2022 : आज दुनिया भर ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड गलियारों में भी ईद की धूम देखने को मिल रही है। वैसे बता दें कि फिल्मी गलियारों में सलमान खान की ईद पार्टी खास पार्टियों में से एक होती है। वहीं अब खबर है कि इस साल सलमान खान की ईद पार्टी अपने घर पर होस्ट नहीं कर रहे हैं बल्कि बहन अर्पिता और जीजा आयुष के घर पर हो रही है।

इस बार खान फैमिली गैलेक्सी अपार्टमेंट में ईद का त्योहार नहीं मनाएंगे

सूत्रों के मुताबिक इस साल सलमान खान की ईद पार्टी (Eid Party) वह खुद होस्ट नहीं करेंगे बल्कि उनके लिए यह पार्टी उनकी छोटी बहन अर्पिता खान और उनके हसबैंड आयुष शर्मा अपने घर पर देंगे। बताया गया है कि यह पार्टी हर साल की तरह सितारों से खचाखच भरी रहने वाली है।

इस बार सलमान ने अपनी यह पार्टी अर्पिता और आयुष को करने का मौका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खान परिवार ने फैसला लिया है कि इस बार वह गैलेक्सी अपार्टमेंट में ये त्योहार नहीं मनाएंगे, बल्कि वह अर्पिता और आयुष के घर जाएंगे। कहा यह भी गया है कि इस पार्टी में पूरी खान फैमिली के अलावा सलमान के सभी क्लोज फ्रेंड्स भी इन्वाइटेड होंगे। इस पार्टी के लिए अर्पिता और आयुष ने गेस्ट को इन्वाइट कर दिया है।

आयुष शर्मा पार्टी अपने घर में देंगे

EID 2022
EID 2022 इस बार ईद पार्टी की रौनक सलमान खान के बजाए इस शख्स के घर सजेगी

खबर है कि आयुष और अर्पिता ईद की यह पार्टी खार स्थित अपने नए घर में देने वाले हैं, जो उन्होंने इसी साल के शुरूआत में खरीदी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। सलमान खान साजिद नाडियावाला की अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा और शहनाज गिल भी होंगी।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : Shilpa Shetty ने फिट इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान को ऐसे किया सपोर्ट, बस में पुश अप्स लगाती आई नजर

यह भी पढ़ें : The Kashmir Files को विकिपीडिया ने बताया मनगढ़ंत, भड़के विवेक अग्निहोत्री बोले- आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर…

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

लेटेस्ट खबरें

अचानक डरावनी फिल्म में बदल गई शख्स की जिंदगी! सता रहा जान जाने की खतरा
LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध LSG ने हासिल की आसान जीत, राहुल-डिकॉक ने खेली धमाकेदार पारी
घर बैठे शाइनी और स्ट्रेट हेयर के लिए इन मास्क को करें अप्लाई, रूखे-बेजान बाल होंगे हेल्दी -Indianews
MS Dhoni: CSK के लिए एमएस धोनी ने खेली सनसनीखेज पारी, की गेंदबाजों की जमकर धुनाई
Acne Remedies: गर्मियों में एक्ने से हो रहें हैं परेशान, तो अपनी स्किन केयर में इन टिप्स को करें शामिल -Indianews
Lok Sabha Election: 8 हेलिकॉप्टर के सहारे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, जानें कैसा चल रहा चुनावी प्रचार
Arti Singh ने अपनी हल्दी सेरेमनी की शेयर की झलकियां, ढोल के साथ दुल्हन के घर पहुंचकर दूल्हे राजा ने दिया सरप्राइज -Indianews