India News (इंडिया न्यूज), Elvish Yadav: अभी कुछ ही समय पहले ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं। उन पर सांपो का जहर रेव पार्टीज में बेचने को लेकर FIR भी दर्ज किया गया है। इस मामले के बाद नोएडा पुलिस का बयान सामने आया है इसरे अलावा बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने भी आरोप लगाया हैं। जिसके बाद एल्विश और उनके पापा ने इस सफाई देते हुए लगाये गये सभी आरोपों से पल्ला झाड़ा है। साथ ही आरोपो को बेबुनियाद बताया है। लेकिन इसी बीच एक पुराना वीडियो भी यूट्यूबर का वायरल हो रहा है, जब एल्विश ने आर्यन खान और रिया चक्रवर्ती का ड्रग्स केस में नाम आने पर मजाक बनाते हुए दिख रहे हैं।

आर्यन खान का बनाया था मजाक

बता दें कि, एल्विश यादव ने 9 अक्टूबर 2021 को एक वीडियो बनाया था और 2 अक्टूबर को आर्यन खान को क्रूड डग्स केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इस वीडियो में यूट्यूबर एल्विश ने कहा था कि, “आर्यन खान का सभी सपोर्ट कर रहे हैं। ‘बॉलीवुड भी डिफेंड कर रहा है और ऐसा इसलिए क्योंकि, वो ड्रग्स को नॉर्मलाइज करना चाह रहे हैं। वो ये बताना चाह रहे हैं कि, 23 साल का बच्चा ही तो है यार। ड्रग्स ले ली तो क्या हो गया।”

आर्यन खान भारत से बाहर यात्रा कर सकते हैं क्योंकि मुंबई कोर्ट ने पासपोर्ट  जारी करने की अनुमति दे दी है | बॉलीवुड - हिंदुस्तान टाइम्सआर्यन खान भारत से बाहर यात्रा कर सकते हैं क्योंकि मुंबई कोर्ट ने पासपोर्ट  जारी करने की अनुमति दे दी है | बॉलीवुड - हिंदुस्तान टाइम्स

संजय दत्त और रिया चक्रवर्ती का भी बनाया मजाक

इसके साथ ही एल्विश इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती का भी जिक्र करते हैं और कहते हैं कि, “ये वही लोग हैं, जो उस टाइम पर रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट कर रहे थे। संजू बाबा पर टाडा का जो भी केस लगा था, उसे भी डिफेंड कर रहे थे। इतना ही नहीं संजू के नाम से तो फिल्म भी बना दी गई और उसमें संजू बाबा को एकदम लेजेंड दिखा दिया।

उन्हें एकदम बेचारा दिखा दिया था।” वहीं यह वीडियो सामने आने के बाद अब लोग उनका मजाक बना रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इसे करमा बता रहे हैं। कह रहे हैं कि जैसे को तैसा। वहीं एक यूजर्स ने तो यह भी लिख दिया है कि, ‘अब देखते हैं कि इसे बचाता कौन है।’

एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज

कुछ ही समय पहले एल्विश यादव ने सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर बने थे। उन्होंने बतौर वाइल्डकार्ड घर में एंट्री की थी और दो हफ्ते में ही इतिहास को रच दिया था। एल्विश को इसके लिए एक चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपयेस दिये गये थे। इसके अलावा उनके कई म्यूजिक वीडियोज भी आ चुके हैं। वह कुछ शो और फिल्में भी कर रहे हैं। लेकिन इन सब पॉपुलैरिटी के बीच उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें-