India News (इंडिया न्यूज), Priyanka Chopra :प्रियंका चोपड़ा इस समय भारत में हैं। उनके सगे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी हो रही है। शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। उनके साथ बेटी मालती भी आई हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ अपनी मंगेतर और एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ शादी कर रहे हैं। शादी के फंक्शन से कुछ फोटोज भी सामने आई हैं। जहां प्रियंका का लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस अपने भाई की शादी के लिए काफी खुश नज़र आ रही हैं और हर फक्शन को अचे से एन्जॉय कर रही हैं।

2024 में हुई थी भाई की सगाई

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और नीलम ने साल 2024 में सगाई की थी, अब दोनों की शादी की तैयारियां घर में जोरों-शोरों से चल रही हैं। बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो पीसी फिलहाल एस-एस राजामौली की फिल्म ‘SSMB 29’ की शूटिंग के लिए भारत आईं हुईं हैं। प्रियंका इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम की डेटिंग की गॉसिप्स 2019 में शुरू हुई थी।  अब दोनों शादी करने जा रहे हैं।

Milkipur Bypoll Voting: मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP ब्लॉक प्रमुख पर लगाया ये आरोप

दुल्हन के हाथों में सजी पिया के नाम की मेहंदी

वहीं दुल्हन के हाथ पर सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी सजी सजी हुई है। जिसकी नीलम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जहां मेहंदी सेरेमनी की झलक देखने को मिली। उन्होंने हरे रंग का कुर्ता पहना था और कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने थे। दोनों के हाथों में मेहंदी लगी नजर आ रही है।

शादी से पहले सजी माता की चौकी

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी कुछ फोटोज शेयर की हैं। जहां उन्होंने शादी से पहले माता की चौकी का आयोजन किया। इस दौरान सभी रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आए। प्रियंका की मां मधु ने खुद पिंक सूट पहना था और उनके सभी रिश्तेदार भी फोटोज में नजर आए। मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की कुछ फोटोज सामने आई हैं। उन्होंने पीच कलर का सूट पहना था। जिसकी कीमत 17,960 रूपये बताई जा रही है। इस लुक के साथ प्रियंका ने लुइस विटॉन का पर्स भी कैरी किया था। उन्होंने लाइट ज्वैलरी और चश्मे के साथ अपने लुक को फ्लॉन्ट किया।

वोटिंग के बाद लगने वाली स्याही में किस रसायन का किया जाता है इस्तेमाल? आखिर क्यों जल्दी नहीं उतरता इसका रंग, वजह जान फटी रह जाएंगी आंखें