होम / फौजी 2 की 25 साल बाद हो रही वापसी, क्या शाहरूख खान की इस बार भी होगी एंट्री? देखें स्टार कास्ट की झलक!

फौजी 2 की 25 साल बाद हो रही वापसी, क्या शाहरूख खान की इस बार भी होगी एंट्री? देखें स्टार कास्ट की झलक!

Preeti Pandey • LAST UPDATED : October 16, 2024, 2:26 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Fuaji 2 Announcement: बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘फौजी’ आज भी घर-घर में मशहूर है। शाहरुख खान को उन दिनों कोई नहीं जानता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि फौजी जैसी फिल्म करके शाहरुख खान इतने बड़े स्टार बन जाएंगे। फौजी फिल्म 25 साल पहले टेलीकास्ट हुआ था और आज 15 अक्टूबर को फौजी 2 का ऐलान हो गया है। ‘फौजी 2’ को संदीप सिंह बनाने जा रहे हैं। संदीप सिंह फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। आइए जानते हैं फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर के बारे में।

फौजी कौन बना रहा है?

फौजी 2 में सोनू निगम अपनी शानदार आवाज देंगे। वहीं, श्रेयस पुराणिक और शरद केलकर फिल्म में संगीत देंगे। फौजी 2 का निर्माण संदीप सिंह, विक्की जैन, जफर मेहंदी और समीर हलीम द्वारा किया जा रहा है। फौजी 2 का निर्देशन अभिनव पारीक करेंगे। इससे पहले अभिनव सब मोह माया है और ए वेडिंग स्टोरी बना चुके हैं। फौजी 2 में निशांत चंद्रशेखर डायरेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे और यह शो दूरदर्शन पर प्रसारित होगा, लेकिन शाहरुख खान इसमें होंगे या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है यह या नहीं।

Salman Khan से सिर्फ माफी नहीं ये सनातनी काम करवाना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई? खुद किया चौंकाने वाला खुलासा!

आपको बता दें, फौजी साल 1989 में ऑन एयर हुआ था, जिसमें शाहरुख खान ने अभिमन्यु राय नाम के एक जूनियर सिपाही का किरदार निभाया था। शाहरुख खान ने साल 1988 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था। शाहरुख खान की पहली फिल्म थी दीवाना। इसके बाद शाहरुख खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

फौजी 2 स्टारकास्ट

फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने फौजी 2 के लिए राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन के साथ सहयोग किया है। फौजी 2 में विक्की जैन और गौहर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फौजी 2 से 12 कलाकार अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। . इसमें आशीष भारद्वाज, उत्कर्ष कोहली, रुद्र सोनी, अमरदीप फोगाट, अयान मनचंदा, नील सतगुप्ता, सुवंश धर, प्रियांशु राजगुरु, अमन सिंह दीप, उदित कपूर, मानशी और सुष्मिता भंडारी जैसे नए कलाकारों के नाम शामिल हैं।

आखिर क्या आन पड़ी वो मजबूरी जो अनिरुद्धाचार्य को छूने पड़ गए Salman Khan के पैर…वायरल तस्वीर को देख गुस्साए भक्त!

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.