India News (इंडिया न्यूज़) Gadar 2: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस लिस्ट में ‘गदर 2’ की टीम का नाम भी शामिल है। सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और फिल्म के निर्देशन अनिल शर्मा ने इस सफलता पर खुशी जताई है।
हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा..
पूरे देश के साथ इस विजयी क्षण का जश्न मनाते हुए सनी दओल ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। अभिनेता ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “कितना गर्व का क्षण है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा। चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो को बधाई। भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धिअनिल शर्मा ने जताई खुशी।
उत्कर्ष शर्मा ने शेयर किया वीडियो
उनके अलावा ‘गदर 2’ में सनी देओल के बेटे की भूमिका निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरी टीम को बधाई दी।
अनिल ने भी किया ट्वीट
दूसरी तरफ फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने लिखा कि चंदा मामा दूर नहीं रह रहे अब अपने घर के हो गए चंद्रयान 3 चांद पर उतर गया। हम अब चांद पर हैं। गदर गदर गदर। हर हिंदुस्तानी का गदर। हर भारतवासी आज गौरवान्वित हैं। हिंदुस्तान जिंदाबाद था है और रहेगा।
ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता पर झूमा इसरो, वीडियो हुआ वायरल