India News (इंडिया न्यूज़), Ganapath Teaser, दिल्ली: टाइगर श्रॉफ की सबसे पहली हीरोइन यानी की कृति सेनन के साथ उनकी जोड़ी एक बार फिर बन रही है। दोनों की ‘गणपत – ए हीरो इज़ बॉर्न’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। वही गणपत को लेकर लोगों के बीच उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच अब गणपति का टीचर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन और कृति की दमदार एक्शन को देखा जा सकता है।

कैसा रहा गणपत का टीजर

गणपति की टीचर की बात की जाए तो शुरुआत में इसके अंदर आम लोगों के ऊपर अत्याचार करते हुए दिखाया जाता है। इसके अंदर फिर टाइगर श्रॉफ के लुक को भी दिखाया जाता है। जो ध्यान करते हुए नजर आ रहे हैं। गणपत को 2070 की कहानी के ऊपर बनाया क्या है। यह पूरी तरीके से एक काल्पनिक कहानी है। जिसमें 2070 में दुनिया का एक रूपांतरण दिखाया गया है। जो की बुरे हाल से गुजार रहा है। वहीं फिल्म में टाइगर लोगों का हीरो बन उनकी रक्ष करने वाला है।

लंबे समय बाद गणपत से हो रही है वापसी

वही फिल्म गणपत के बारे में बताएं तो इस पूजा इंटरटेनमेंट के बेनर तले बनाया जा रहा है। वहीं विकास बहल इस मूवी को डायरेक्ट कर रहे हैं। जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया है। कुछ समय पहले ही फिल्म मेकर्स ने फिल्म के कुछ पोस्टर्स को भी रिलीज किया था। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके सात ही बता दें कि फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

 

ये भी पढ़े: