होम / Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 15th March 2022 Written Update विराट को प्रपोज करेगी सई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 15th March 2022 Written Update विराट को प्रपोज करेगी सई

Prachi • LAST UPDATED : March 15, 2022, 5:17 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 15th March 2022 Written Update: स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) सई अ‍ैर विराट की कहानी कई उतार-चढ़ाव के साथ चल रही है। बता दें कि सीरियल में अब वक्त आ गया है कि जब सई विराट से अपने प्यार का इजहार करने वाली है। श्रुति की वजह से विराट और सई की लव स्टोरी कहीं खो सी गई थी।

लेकिन बम ब्लास्ट में विराट के घायल होने के बाद काफी कुछ बदलने वाला है। वहीं अब तक आपने देखा कि विराट को मनाने के लिए सई एक ड्राइवर बन जाती है। विराट को मनाने के लिए सई लाख जतन करती है। हालांकि विराट सई को पूरी तरह नजरअंदाज कर देता है। सई को छोड़ने के बाद विराट च्वहाण हाउस वापस चला जाता है।

सई विराट का हाथ थामकर उसे प्रपोज कर देगी

वहीं सई विराट को हासिल करने के लिए परिवार के लोगों से बगावत कर देगी। सई भवानी के ताने सुनेगी। इतना ही नहीं सई अपने तलाक के पेपर्स भी जला देगी। सई अपने दिल की बात देवयानी को बता देगी। देवयानी सई के अपने दिल की बात कहने के लिए कहेगी। इसी बीच विराट सई के पास आ जाएगा। सई विराट का हाथ थामकर उसे प्रपोज कर देगी। हालांकि विराट सई के प्रपोजल को ठुकरा देगा।

सई को जल्द ही समझ आ जाएगा कि वो एक सपना देख रही है। सपना टूटते ही सई अपना फैसला बदल देगी। सई अपने दिल की बात कहे बिना चली जाएगी। इस बार भी सई अपने दिल की बात विराट को नहीं बता पाएगी। होली के दिन सई अच्छे से तैयार होगी। विराट को सोता देखकर सई उसके पास चली जाएगी। अपने गीले बालों के जरिए सई विराट को उठा देगा। सई की इस हरकत की वजह से विराट चिढ़ जाएगा।

Read More: The Kashmir Files Box Office Collection फिल्म ने मात्र चार दिन में ही 42.20 करोड़ रुपये कमा लिए !

Read More: Honey Singh Happy Birthday करियर के टॉप पर जब गायब हो गए थे यो यो हनी सिंह

Read More: Alia Bhatt Birthday लार्जर देन लाइफ जिंदगी जीती हैं आलिया भट्ट

Read More: Shama Sikander Wedding Photos शादी के बंधन में बंधे शमा सिकंदर और जेम्स मिलीरन

Read More: Us State Honored Vivek Agnihotri For The Kashmir Files द कश्मीर फाइल्स के लिए विवेक अग्निहोत्री को किया गया सम्मानित

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.