होम / Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 29th March 2022 Written Update विराट को पाने के लिए च्वहाण परिवार से हाथ मिलाएगी सई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 29th March 2022 Written Update विराट को पाने के लिए च्वहाण परिवार से हाथ मिलाएगी सई

Prachi • LAST UPDATED : March 29, 2022, 4:53 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 29th March 2022 Written Update: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) विराट और सई के जिंदगी में आए तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बता दें कि विराट ने अपने हाथों से अपनी जिंदगी को तबाह कर लिया है। विराट दिल पर पत्थर रखकर सई से दूर होने का फैसला कर चुका है। दूसरी तरफ सई विराट को हासिल करने के लिए जमकर पापड़ बेल रही है। आपने अब तक देखा कि सई विराट की गुजियों में भांग मिला देती है। अश्विनी विराट को भांग वाली गुजिया खिला देती है। गुजिया खाने के बाद विराट अपने होश खो बैठता है। इसी बीच विराट कुछ ऐसा करने वाला है जिसकी वजह से सई मुश्किल में पड़ जाएगी।

सई फिजियोथेरपिस्ट बनकर विराट का इलाज करेगी

वही अपकमिंग एपिसोड में विराट नशे की हालत में सई को रंग लगा देगा। इस दौरान सई और विराट एक दूसरे के काफी करीब आ जाएंगे। सई को लगेगा कि विराट ने उसे माफ कर दिया है। हालांकि होश में आते ही विराट एक बार फिर से खफा हो जाएगा। विराट का गुस्सा देखकर भवानी भी सई की क्लास लगाएगी। अश्विनी भी सई को ही गलत बताएगी। अश्विनी और भवानी कहेंगी कि विराट और सई का तलाक हो चुका है। ऐसे में सई का च्वहाण परिवार से कोई नाता नहीं है। भवानी सई को च्वहाण हाउस छोड़ने के लिए कहेगी।

सई सबके सामने च्वहाण परिवार छोड़ने से इनकार कर देगी। विराट की तबियत खराब हो जाएगी। अश्विनी विराट के लिए फिजियोथेरपिस्ट खोजेगी। पूरे शहर में अश्विनी को कोई भी फिजियोथेरपिस्ट नहीं मिलेगा। सई ऐलान करेगी कि वो फिजियोथेरपिस्ट बनकर विराट का इलाज करेगी। परिवार के लोग भी इस फैसले में सई का साथ देंगे। सई विराट का ट्रांसफर रोकने की कोशिश करेगी। अपने काम को अंजाम देने के लिए सई च्वहाण हाउस से मदद लेगी। सई च्वहाण परिवार के साथ मिलकर विराट को रोकने का प्लान बनाएगी।

Read More: Salman Khan Supports Will Smith बोले- एक होस्ट के तौर पर आपको संवेदनशील होना जरूरी है…

Read More: Aryan Khan Drug Case एनसीबी ने क्रूज ड्रग्स केस में चार्जशीट दाखिल करने के लिए मांगी 90 दिन की मोहलत

Read More: Swayamvar Mika Di Voti मैं चाहता हूं कि मेरी वोटी अंडरस्टैंडिंग हो और मेरे प्रोफेशन को भी समझे – मीका सिंह

Read More: Deepika Padukone Awarded By The TIME 100 IMPACT Awards मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में योगदान देने के लिए मिला सम्मान

Read More: Khatron Ke Khiladi 12 Latest News शो के लिए शिवांगी जोशी को मिली मुंहमांगी रकम!

Connect Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT