होम / Godse Movie Announced: महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर गोडसे फिल्म की घोषणा, महेश मांजरेकर करेंगे निर्देशन

Godse Movie Announced: महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर गोडसे फिल्म की घोषणा, महेश मांजरेकर करेंगे निर्देशन

India News Editor • LAST UPDATED : October 2, 2021, 12:38 pm IST

अभिषेक शर्मा, मुंबई:
महात्मा गांधी की 152 वीं जन्म जयंती पर निमार्ता संदीप सिंह ने ‘गोडसे’ नामक फिल्म की घोषणा (Godse Movie Announced) की है। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर करने वाले हैं। यह उनका महेश मांजरेकर के साथ तीसरा कोलैबोरेशन है। इसके पहले वह स्वतंत्रवीर सावरकर और वाइट नामक पिक्चर बना रहे हैं। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की थी। इस फिल्म का निर्माण संदीप सिंह और निर्देशक राज शंदिलिया की प्रोडक्शन हाउस मिलकर करेंगे। फिल्म की घोषणा के साथ एक टीजर वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बापू, आपका नाथूराम गोडसे’।

Godse Movie Announced by Sandeep Singh On Gandhi Jayanti

इस बारे में बताते हुए संदीप सिंह ने कहा है कि ‘नाथूराम गोडसे (Godse Movie Announced) की कहानी मैं कब से कहना चाहता था। यह फिल्म सभी को पता होनी चाहिए। गोडसे और गांधी की कई कहानियां है। महेश राज और मैंने तय किया कि हम इस कहानी की फेक्चुअल साइड लेकर आएंगे। जिसे भुला दिया गया है। मैं महेश मांजरेकर के साथ-साथ स्वतंत्रवीर सावरकर और वाइट बना रहा हूं। मैं खुश हूं कि उनके साथ मिलकर अब गोडसे भी बनाऊंगा’।

वहीं महेश मांजरेकर ने कहा, ‘नाथूराम गोडसे (Godse Movie Announced) की कहानी मेरे दिल के करीब है। इस प्रकार का सिनेमा बनाने के लिए साहस लगता है। मैं ऐसी फिल्में बनाने में विश्वास रखता हूं। लोगों को गोडसे के बारे में ज्यादा पता नहीं है। सिर्फ यह जानते हैं कि नाथूराम गोडसे ने गांधी को मारा है। हम इस फिल्म की कहानी के साथ यह बात दर्शकों पर छोड़ देंगे कि कौन सही है और कौन गलत। यह फिल्म 2022 के सेकंड हाफ में शूट होनी शुरू होगी।’

Godse Movie Announced
महेश मांजरेकर फिल्म निर्देशक और अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते है। जोकि काफी पसंद की जाती है।

Read More : Gandhi jayanti 2021 जैकलीन फर्नांडीज ने मुंबई का बीच साफ किया

Read More : पाकिस्तान के किंग ऑफ कॉमेडी उमर शरीफ का कैंसर से निधन, 66 साल की उम्र में जर्मनी में ली आखिरी सांस

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें