India News(इंडिया न्यूज),Happy Birthday Day Sumbul: हमेशा से अपने चुलबुले अंदाज से अपने दर्शको का मनोरंजन करने वाली सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का आज 20 वां जन्मदिन है। जानकारी के लिए बता दें कि, इमली टीवी सिरियल से अपने दर्शको के दिल में जगह बनाने वाली सुंबुल आज सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के घर में कैद होकर खूब धमाल मचाने वाली सुंबुल तौकीर खान इस समय सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे शो ‘काव्या: एक जज्बा एक जुनून’ में नजर आ रही हैं। यूं तो आज के समय में सुंबुल अपने अभिनय के लिए खूब वाहवाही बटोरती हैं।
इमली से मिली पहचान
‘स्टार प्लस’ के मशहूर सीरियल ‘इमली’ से सुंबुल घर-घर में पहचानी गई। सुंबुल तौकीर खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह न केवल एक काबिल अभिनेत्री हैं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं। छोटी सी उम्र में अपने कौशल के दम पर सुंबुल ने बहुत कुछ हासिल किया है और कई लोगों की बोलती बंद की है। फिर चाहे वह ‘बिग बॉस 16’ का घर हो या फिर बाहरी दुनिया वह अपने लिए खड़े होना बखूबी जानती हैं। इन दिनों वह एक बार फिर टीवी की दुनिया में ‘काव्या: एक जज्बा एक जुनून’ से कमबैक कर चुकी हैं। इस बीच हाल ही में अभिनेत्री ने अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए।
पापा की परवरिश में पली सुंबुल
वहीं आपको बता दें कि, हाल ही में मीडिया संस्थान द फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बचपन की कठिनाइयों के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके पिता ने उनकी परवरिश की है। इतना ही नहीं सुंबुल का मानना है कि उन्होंने अभिनय को अपना पेशा चुनकर एक रिस्क उठाया था।
ये भी पढ़े
- Rishi Sunak: ब्रिटेन में भी मना दिवाली का त्योहार, पत्नी के संग ऋषि सुनक ने गाया भजन, वीडियो वायरल
- ECI Notice: PM मोदी के खिलाफ बयानबाजी से फँसीं प्रियंका गांधी और AAP, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस