होम / Khesari Lal Yadav Birthday अपने संघर्ष के दिनो में खेसारी ने लिट्टी-चोखा की गुमटी बनाकर परिवार का पेट पाला

Khesari Lal Yadav Birthday अपने संघर्ष के दिनो में खेसारी ने लिट्टी-चोखा की गुमटी बनाकर परिवार का पेट पाला

Prachi • LAST UPDATED : March 15, 2022, 3:30 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Khesari Lal Yadav Birthday: भोजपुरी के स्टार एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज अपना जन्म दिन मना रहे हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 हुआ था। भोजपुरी के इस सुपर स्टार के यूपी-बिहार में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी आवाज और गायकी के भी लाखों फैन हैं। बता दें कि खेसारी के लिए यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था।

अपने संघर्ष के दिनो में खेसारी ने बिहार में मजदूरी की, इससे बात नहीं बना तो दक्षिण दिल्ली में सड़क किनारे लिट्टी-चोखा की गुमटी बनाकर अपना और परिवार का पेट पाला, इसके बाद जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते चले गए। उन्होंने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। पिता मंगरू लाल यादव गली-गली चने बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनका परिवार भी पहुत बड़ा था। खेसारी समेत उनके सात बेटे हैं।

खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव हैं

पिता का हाथ बंटाने के लिए खेसारी ने कई तरह के काम किए, वे गांव में आई बरातों में रूप बदलकर फीमेल डांसर बन जाते थे। इस तरह कुछ कमाई करके घर खर्च में अपना योगदान देते थे। वहीं अब खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर और डांसर भी हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव हैं।

उन्हें ये नाम कैसे मिला इसके पीछे की तरह की कहानियां हैं, बहरहाल उन्हें इस नाम सेकोई नहीं जानता, सभी खेसारी नाम से उन्हें पहचानते हैं। सच कहे तो उन्हें खेसारी नाम बहुत फल गया, इस नाम ने उन्हें बेशुमार शोहरत और दौलत दी है। खेसारी को भोजपुरी इंडस्ट्री में असली पहचान एल्बम ‘माल भेटाई मेला से’ के जरिए मिली। साल 2012 में उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ आई, इस भोजपुरी फिल्म ने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया।

Read More: The Kashmir Files Box Office Collection फिल्म ने मात्र चार दिन में ही 42.20 करोड़ रुपये कमा लिए !

Read More: Honey Singh Happy Birthday करियर के टॉप पर जब गायब हो गए थे यो यो हनी सिंह

Read More: Alia Bhatt Birthday लार्जर देन लाइफ जिंदगी जीती हैं आलिया भट्ट

Read More: Shama Sikander Wedding Photos शादी के बंधन में बंधे शमा सिकंदर और जेम्स मिलीरन

Read More: Us State Honored Vivek Agnihotri For The Kashmir Files द कश्मीर फाइल्स के लिए विवेक अग्निहोत्री को किया गया सम्मानित

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT