India News ( इंडिया न्यूज़ ) Harshvardhan Rane Birthday : ‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे ( Harshvardhan Rane ) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 16 दिसंबर 1983 को जन्मे हर्ष ने मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम किया है। बता दें साल 2016 से उन्होंने फिल्म ‘ सनम तेरी कसम ‘ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन लीड रोल में थीं। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। साथ ही हर्ष की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई। उसके बाद हर्ष एक्ट्रेस किम शर्मा को डेट करने को लेकर खूब सुर्खियों में थे। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आज बताते हैं कैसे हुआ उनका ब्रेकअप।

रिश्ते पर लगाई थी मुहर

साल 2017 के आखिर में किम और हर्षवर्धन की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। उसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। 2018 में हर्षवर्धन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, ‘मैं रिलेशनशिप में हूं लेकिन ये मेरी पर्सनल लाइफ है।’ उन्होंने कहा था कि वे खुली सोच वाले व्यक्ति हैं और कभी कुछ छुपाते नहीं हैं। हालांकि जल्द ही दोनों अलग भी हो गए।

2019 में हुए अलग

हर्षवर्धन और किम के रास्ते अप्रैल, 2019 में अलग हो गए थे। एक्टर ने सोशल मीडिया पर बिना किम का नाम लिए अपना ब्रेकअप का ऐलान किया था। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा था, ‘शुक्रिया महान आत्मा। यह अमेजिंग था और भी बहुत कुछ। इस पोस्ट के दौरान भी एक्टर ने खूब सुर्खियां किया बटोरी थी।

ये भी पढ़ें – बच्चन फैमिली के साथ अराध्या के एनुअल फंक्शन में पहुंची Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan संग डिवोर्स रूमर्स पर लगा विराम