India News (इंडिया न्यूज), Shah Rukh Khan Meet His Jharkhand Fan After 3 Months: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। उन्हें बधाई देने के लिए उनके हजारों फैंस मन्नत के बाहर जमा हुए। ऐसा ही एक दीवाना फैन था, जो झारखंड से मुंबई आया था। वो शाहरुख खान से मिलने गिरिडीह से आया था। यह फैन करीब 95 दिनों तक मन्नत के बाहर खड़ा रहा। उसने कसम खाई थी कि वो शाहरुख से मिलकर ही घर लौटेगा। अब आखिरकार किंग खान ने इस फैन की इच्छा पूरी की। अभिनेता आज सोमवार को मन्नत के बाहर आए और फैन से मिले।
बताया गया कि शाहरुख खान का यह फैन झारखंड से आया हुआ था। वो पिछले तीन महीने से मन्नत के बाहर खड़ा था। फैन हाथ में बोर्ड लेकर खड़ा था। उसका वीडियो पैपराज़ी ने शेयर किया था। वीडियो वायरल होने के बाद शाहरुख खान ने आखिरकार इस फैन की इच्छा पूरी कर दी है।
शाहरुख ने फैन से हाथ मिलाकर लगाया गले
आपको बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान झारखंड के अपने फैन से मिले हैं। एक्टर मन्नत से बाहर आए और फैन से मिले। उन्होंने उसे गले लगाया और हाथ मिलाया। उन्होंने एक फोटो भी क्लिक की। आखिरकार लड़के की 95 दिनों की मेहनत रंग लाई है। किंग खान से मिलने का उसका सपना पूरा हो गया है। फैन ने शाहरुख के साथ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं।
अपने जन्मदिन पर बालकनी में नहीं आए शाहरूख खान
शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। अभिनेता अपने फैंस से मिलने मन्नत की बालकनी में नहीं आए। मन्नत के बाहर हजारों फैंस शाहरुख के लिए तोहफे लेकर खड़े थे। वहीं, दूसरी ओर शाहरुख फैन मीट में अपने फैंस से मिले और उनके सवालों के जवाब दिए। शाहरुख फिलहाल अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं। बताया गया कि शाहरूख खान की इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। इसके अलावा शाहरुख सलमान खान के साथ ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में नजर आएंगे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।