होम / एकता कपूर के ‘Naagin 6’ में इस बार महक चहल बनेगी नागरानी!

एकता कपूर के ‘Naagin 6’ में इस बार महक चहल बनेगी नागरानी!

Prachi • LAST UPDATED : November 16, 2021, 2:22 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Naagin 6: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का शो ‘नागिन 6’ (Naagin 6) शो जल्द ही परदे पर दस्तक देने वाला है और इस बार एक नई एक्ट्रेस नागिन बनकर लोगों को मनोरंजन करने के लिए आएगी। यह एक्ट्रेस बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं साथ ही ‘बिग बॉस’ और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा बन चुकी हैं।

दरअसल एकता कपूर के अपकमिंग शो नागिन 6 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नागिन 6 की अनाउंसमेंट के बाद से ही लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर इस बार कौन सी हसीना नागरानी बनकर सभी के दिलों पर राज करेगी?

(Naagin 6) महक को आखिरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में देखा गया था

हाल के सूत्रों की मानें तो नागिन 6 में एक्ट्रेस महक चहल (Mahekk Chahal) लीड रोल (Lead Role) निभा सकती हैं। महक को आखिरी बार रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में देखा गया था। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर जल्द ही महक चहल के नाम पर पक्की मुहर लगाने वाली हैं।

एकता कपूर की अनाउंसमेंट के बाद लोग अनुमान लगा रहे थे कि ‘नागिन 6’ में महिमा मकवाना की एंट्री होगी। कुछ लोगों को तो ये भी लग रहा था कि एकता कपूर एक बार फिर से मौनी रॉय को नागिन बनाकर लोगों को सरप्राइज देने वाली हैं। लेकिन अब इस खबर से लग रहा है कि इस बार एकता कपूर एक अलग ही सरप्राइज देने वाली है। नागिन फे्रंचाइजी के पिछले दो सीजन बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे।

Read More: Jai Bhim Controversy वन्नियार कम्युनिटी ने मेकर्स को भेजा मानहानि का नोटिस

Read More: Happy Birthday Aditya Roy Kapur एक्टर बनने से पहले वीजे थे आदित्य

Read More: ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस Shraddha Arya आज लेगी सात फेरे

Read More: Bigg Boss 15 Update शो का फिनाले इस तारीख को होगा

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें