होम / Indian Idol 12 फेम सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड धवल कल्याण से की शादी

Indian Idol 12 फेम सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड धवल कल्याण से की शादी

Mukta • LAST UPDATED : April 25, 2022, 2:12 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई
‘सुपरस्टार सिंगर 2’ की कप्तान सायली कांबले रविवार को मुंबई के रॉयल गार्डन में बॉयफ्रेंड धवल के साथ शादी के बंधन में बंध गयी। गायिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उस स्थान से एक रील साँझा की है जहां शादी समारोह हुआ था। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

बेहद खूबसूरत लग रही थीं सायली

इस जोड़े ने पिछले साल सगाई की थी। उन्होंने ठेठ महाराष्ट्रीयन अंदाज में शादी की। फ्यूशिया पिंक बॉर्डर और पर्पल वेडिंग शॉल वाली पीली साड़ी में सायली बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उसकी मुस्कान ही उसकी खुशी बांटने के लिए काफी थी।

मेहमानों को नाचते नज़र आये धवल

एक अन्य तस्वीर में धवल ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा और पगड़ी में काफी खूबसूरत लग रहे थे। वीडियो में मेहमानों को नाचते और समारोह का आनंद लेते हुए भी दिखाया गया है। सायली की दोस्त और ‘इंडियन आइडल 12’ फेम अरुणिता कांजीलाल ने मीडिया से बात कर उन्हें शादी में शामिल होने की जानकारी दी। ‘इंडियन आइडल’ के प्रतियोगी नचिकेत लेले और निहाल टौरो ने शादी में शिरकत की और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा कीं।

ये भी पढ़े : CBI 5 The Brain ट्रेलर हुआ रिलीज़ : ममूटी नजर आएंगे Sethurama Iyer के किरदार में , मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते आएंगे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT