इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
टीवी की दुनिया के प्रतिष्ठित इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड्स 2022 (ITA Awards 2022) की घोषणा हो चुकी है। इस मौके पर राखी सावंत से लेकर करण जौहर, रणवीर सिंह, वाणी कपूर और आलिया भट्ट ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। ‘अनुपमा’ के लिए रूपाली गांगुली को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। इस अवॉर्ड्स नाइट में टीवी और फिल्मी जगत से जुड़े लगभग सभी सितारों ने हिस्सा लिया था।
बॉलीवुड के इन सितारों ने लिया हिस्सा
आईटीए अवॉर्ड्स 2022 के रेड कार्पेट पर फिल्मी और टेलीविजन जगत से सभी सितारे देखने को मिले। बॉलीवुड से आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वाणी कपूर, गुलशन ग्रोवर समेत करण जौहर ने शो में शिरकत की।
टीवी के ये सितारें आए नजर
आईटीए अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अपने परिवार के साथ नजर आईं। साथ ही हिना खान, निया शर्मा और रश्मि देसाई, गौरव खन्ना, रवि दुबे, निधि शाह समेत जैमी लीवर ने रेड कार्पेट पर स्टाइलिश एंट्री मारी। सितारों ने अपनी प्रेजेंस और स्टाइल से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए।
बबीता जी और जेठालाल एक साथ दिखे
अवॉर्ड्स शो पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल (दिलीप जोशी) और बबीता जी (मुनमुन दत्ता) एक साथ नजर आए। दिलीप जोशी पैपराजी को पोज दे रहे थे कि तभी मुनमुन दत्ता उनके पास आईं और पोज दिया। इस पर फैंस ने चुटकी लेते हुए कहा कि जोशी जी बबीता जी से शर्मा रहे हैं। इसके साथ ही भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) भी मनमोहन तिवारी (रोहताश गौड़) के साथ दिखाई दीं।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड हर्षद चौपड़ा को
हर्षद चौपड़ा को शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, में डॉ. अभिमन्यु बिड़ला के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। नकुल मेहता को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, में राम कपूर के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही बेस्ट शो का अवॉर्ड ‘अनुपमा’ को और ‘अनुपमा’ में वनराज शाह की भूमिका अदा करने के लिए सुधांशु पांडे ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ड्रामा) का खिताब जीता है। हिना खान को अपनी फिल्म ‘लाइन’ के लिए खिताब मिला।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : ‘MMS’ लीक होने के बाद Shilpi Raj ने सोशल मीडिया पर की धमाकेदार वापसी
यह भी पढ़ें : Anupam Kher ने Pm Modi से की खास मुलाकात, मां की ओर से दिया ये खास तोहफा