होम / भारत लौटी Isha Ambani और आनंद पिरामल के ट्विन्स का हुआ ग्रैंड वेलकम, खुशी से झूमता नज़र आया अंबानी परिवार

भारत लौटी Isha Ambani और आनंद पिरामल के ट्विन्स का हुआ ग्रैंड वेलकम, खुशी से झूमता नज़र आया अंबानी परिवार

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 24, 2022, 5:26 pm IST

Isha Ambani Baby First Look: अंबानी परिवार के लिए आज का दिन काफी यादगार है। उनकी बेटी ईशा अंबानी जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद अब पहली बार भारत वापस आई हैं। दोनों अपने जीवन का सबसे अच्छा दौर जी रहें हैं। बता दें कि दोनों को 19 नवंबर को जुड़वा बच्चे हुए हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा का विवाह 12 दिसंबर 2018 को हुआ है।

ईशा अंबानी ने कृष्णा और बेटी अधिया को दिया जन्म

आपको बता दें कि ईशा ने अपने बेटे कृष्णा और बेटी अधिया को जन्म दिया है। दोनों पहली बार भारत वापस आए हैं। दोनों के वापस आने की खुशी में घर को काफी अच्छे से सजाया गया है। वहीं दोनों का भव्य स्वागत भी किया गया। नीता अंबानी इस अवसर पर फ्लोरल प्रिंट टॉप पहने नजर आई। वहीं उन्होंने ट्राउजर और जींस पहन रखी थी। वह बहुत खुश नजर आ रही थी। उनके चेहरे पर उस दौरान स्माइल भी थी।

मुकेश अंबानी भी इस अवसर पर काफी खुश नजर आए

मुकेश अंबानी भी इस अवसर पर काफी खुश नजर आए। उन्होंने अपने बेटे अनंत अंबानी और आकाश अंबानी की सहायता से आने वाले मेहमानों का स्वागत भी किया। घर के बाहर काफी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। सभी एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते नजर आए। इस अवसर पर एक पुरोहित भी नजर आया जो कि धोती और कुर्ता पहने हुए था और उसने विधिवत पूजा भी करवाई। इस अवसर पर सभी के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।

ईशा अंबानी की शादी थी सबसे यादगार

कईं मीडियाकर्मी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर की कई सजावट को देखकर ईशा अंबानी की शादी की डेकोरेशन लोगों को याद आ गई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा का विवाह पिरामल ग्रुप के अजय पिरामल के बेटे से 12 दिसंबर 2018 को हुआ। यह देश की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। इसमें भाग लेने के लिए कई कलाकारों और व्यापारियों को बुलाया गया था।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.