होम / Isha Koppikar Spotted Out Side Gym For Workout Session

Isha Koppikar Spotted Out Side Gym For Workout Session

Mukta • LAST UPDATED : February 15, 2022, 11:59 am IST

Isha Koppikar Spotted Out Side Gym For Workout Session

इंडिया न्यूज़, मुंबई
ईशा कोप्पिकर जानी मानी अभिनेत्री है। इस भारतीय अभिनेत्री और मॉडल ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में सशक्त अभिनय किया। ईशा फिल्मो में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। कोप्पिकर का जन्म मंगलोर की एक बहुत ही सादी व सभ्य कोंकणी परिवार में हुआ था।

इन्होंने मुंबई के रामनारायण रुइया कॉलेज से लाइफ साइंस से स्नातक किया। कॉलेज के दौरान ही ईशा ने जाने माने भारतीय फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष के लिए फोटोशूट किया व मॉडलिंग के छेत्र में कदम रखा।

एक मॉडल के रूप में ईशा विज्ञापनो में दिखाई देने लगी विशेषरूप से लॉरेल, रेक्सोना,कैमे, टिप्स एंड टोस, एवं कोकाकोला। इन्होंने 1995 में मिस इंडिया कांटेस्ट में भाग लिया और मिस टैलेंट का क्राउन अपने नाम दर्ज करवा लिया।

कई सफल फिल्मों के बाद उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया, व सफल उद्यमी के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इसके साथ ही वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं व भाजपा की कामकाजी अध्यक्ष के रूप मे नियुक्त की गईं। ईशा कोप्पिकर को हाल ही में वर्कआउट सेशन के लिए जिम में देखा गया। यंहा देखें सम्बंधित वीडियो

 

Read Also : Nushrratt Bharuccha Fly From Mumbai Spotted At Airport

Connect Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT