इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
टीवी की दुनिया के प्रतिष्ठित इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड्स 2022 (ITA Awards 2022) की घोषणा हो चुकी है। इस मौके पर राखी सावंत से लेकर करण जौहर, रणवीर सिंह, वाणी कपूर और आलिया भट्ट ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। ‘अनुपमा’ के लिए रूपाली गांगुली को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। ऐक्ट्रेस ने अपनी ये ट्रॉफी बेटे रुद्रांश को दे दी। हर्षद चोपड़ा भी बेस्ट ऐक्टर चुने गए। इस अवॉर्ड्स नाइट में टीवी और फिल्मी जगत से जुड़े लगभग सभी सितारों ने हिस्सा लिया था।
यह भी पढ़ें : इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2022 में बॉलीवुड और टीवी सितारों ने बिखेरा जलवा, रुपाली गांगुली को मिला बेस्ट ऐक्ट्रेस का ख़िताब
बॉलीवुड ने अवॉर्ड शो में की शिरकत
इस मौके पर राखी सावंत से लेकर करण जौहर, रणवीर सिंह, वाणी कपूर और आलिया भट्ट ने रेड कारपेट पर खूब मजमा लूटा। ‘अनुपमा’ (Anupamaa) की रूपाली गांगुली को बेस्ट ऐक्ट्रेस चुना गया। दिलचस्प यह कि रूपाली (Rupali Ganguly) ने अपनी ट्रॉफी बेटे रुद्रांश को दे दी। नन्हा रुद्रांश पूरे शो में मां की ट्रॉफी को प्यार से थामे नजर आया।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड हर्षद चौपड़ा को
हर्षद चौपड़ा को शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, में डॉ. अभिमन्यु बिड़ला के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। नकुल मेहता को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, में राम कपूर के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही बेस्ट शो का अवॉर्ड ‘अनुपमा’ को और ‘अनुपमा’ में वनराज शाह की भूमिका अदा करने के लिए सुधांशु पांडे ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ड्रामा) का खिताब जीता है। हिना खान को अपनी फिल्म ‘लाइन’ के लिए खिताब मिला।
बबीता जी और जेठालाल एक साथ दिखे
अवॉर्ड्स शो पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल (दिलीप जोशी) और बबीता जी (मुनमुन दत्ता) एक साथ नजर आए। दिलीप जोशी पैपराजी को पोज दे रहे थे कि तभी मुनमुन दत्ता उनके पास आईं और पोज दिया। इस पर फैंस ने चुटकी लेते हुए कहा कि जोशी जी बबीता जी से शर्मा रहे हैं। इसके साथ ही भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) भी मनमोहन तिवारी (रोहताश गौड़) के साथ दिखाई दीं।
आईटीए अवॉर्ड्स 2022 लिस्ट
बेस्ट ऐक्टर (पॉप्युलर) – हर्षद चोपड़ा
(ये रिश्ता क्या कहलाता है)
बेस्ट ऐक्टर (क्रिटिक्स) – नकुल मेहता
(बड़े अच्छे लगते हैं 2)
बेस्ट ऐक्ट्रेस (पॉप्युलर) – रूपाली गांगुली और आशी सिंह
(अनुपमा और मीत: बदलेगी दुनिया की रीत)
बेस्ट ऐक्ट्रेस (क्रिटिक्स) – हिना खान
(ट्रेसेज)
फेवरेट शो – उड़ारियां
बेस्ट सिंगर- अरमान मलिक
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री – मोदी: द अनटोल्ड स्टोरी
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : ‘MMS’ लीक होने के बाद Shilpi Raj ने सोशल मीडिया पर की धमाकेदार वापसी
यह भी पढ़ें : Anupam Kher ने Pm Modi से की खास मुलाकात, मां की ओर से दिया ये खास तोहफा