होम / Jackie Shroff Birthday बॉलीवुड के जग्गू दादा आज मना रहे हैं अपना 65th बर्थडे

Jackie Shroff Birthday बॉलीवुड के जग्गू दादा आज मना रहे हैं अपना 65th बर्थडे

Prachi • LAST UPDATED : February 1, 2022, 12:53 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Jackie Shroff Birthday: बॉलीवुड के जग्गू दादा जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) आज 65 साल के हो गए हैं। उनका 1 फरवरी, 1957 को मुंबई में हुआ था। मुंबई के चॉल में जन्में जैकी ने अपने मेहनत के दम पर अपने करियर में नई ऊंचाइयां को छुआ। बता दें कि जैकी अपनी फिल्म हीरो से रातोंरात स्टार बन गए थे। इसके बाद उनके घर के बाहर फिल्म मेकर्स की लाइन लगी रहती। वहीं 1989 में आई फिल्म राम लखन से पहले ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आयशा से शादी कर ली थी। वैसे, दोनों की लव स्टोरी भी कमाल की है।

शायद कम ही लोग जानते हैं कि जब जैकी, आयशा को पहली नजर में देखते ही दिल हार बैठे थे उस दौरान वे किसी और के साथ भी रिलेशनशिप में थे। बता दें कि दोनो की लव स्टोरी पूरी तरह से फिल्मी कहानी की तरह थी। जैकी एक रोज सड़क किनारे खड़े थे, तभी उन्हें 13 साल की एक लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में खड़ी दिखाई दी। जैकी को उस लड़की से पहली ही नजर में प्यार हो गया। ये लड़की और कोई नहीं बल्कि आयशा ही थी। आयशा को देखने के बाद जैकी उनके पास गए और उससे नाम पूछा और बोले कि वे एक रिकॉर्डिंग स्टोर की ओर जा रहे हैं। क्या वे उनके साथ आना पसंद करेंगी? उसके बाद जैकी ने म्यूजिक एल्बम खरीदने में आयशा की मदद ली।

jackie shroff
jackie shroff

(Jackie Shroff Birthday) फिल्मी करियर में जैकी ने अभी तक लगभग 250 फिल्मों में काम किया है

इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से इस तरह प्रभावित हुए थे कि ये रिश्ता जल्द प्रेम में बदल गया। लेकिन दोनों की लव स्टोरी आसान नहीं रही। जिस वक्त जैकी के दिल-दिमाग पर आयशा थी, उस समय जैकी किसी और को डेट कर रहे थे। उनकी गर्लफ्रेंड अमेरिका गई हुई थीं और वहां से लौटने पर दोनों शादी करने वाले थे। जैकी को आयशा से प्यार हो गया था और आयशा को भी जैकी अच्छे लगने लगे था। दोनों एक-दूसरे से काफी प्रभावित थे। लेकिन जब आयशा को पता चला कि जैकी की गर्लफ्रेंड है तो उन्हें समझ नहीं आया क्या करें। इसके बाद आयशा को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वे क्या करें।

उनके दिमाग में बातें चल रही थी कि वे जैकी को हमेशा के लिए भूल जाएं और जैकी की गर्लफें्रड से कह दें कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने वाले हैं। फिर आयशा ने जैकी की गर्लफें्रड को एक लेटर लिखा और सब बता दिया। उस समय जैकी चॉल में रहते थे और आयशा रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती थीं। 5 जून, 1987 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के तीन साल बाद टाइगर श्रॉफ का जन्म हुआ।

आयशा के आने के बाद जैकी में काफी बदलाव आए। वहीं अपने फिल्मी करियर में जैकी ने अभी तक लगभग 250 फिल्मों में काम किया है। जैकी ने हीरो, राम लखन, दूध का कर्ज, खलनायक, आइना, रंगीला, राधे, बॉर्डर, त्रिदेव, बंधन, कर्मा, तेरी मेहबानियां, देवदास, त्रिमूर्ति, कुदरत का कानून, दुश्मनी, भारत, यादें, हैप्पी न्यू ईयर, साहो जैसी फिल्मों में काम किया है।

Read More: RRR Release Date Changed इस दिन रिलीज होगी डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Bengal Elections: ममता ने उतारा इस एक्ट्रेस को चुनाव में, जारी की उममीदवारों की लिस्ट
जल्द ही सगाई करेंगे Aditya Roy Kapur और Ananya Panday! एक्ट्रेस करने वालीं हैं धमाकेदार घोषणा
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत कोई साजिश या कुकर्मों का अंजाम, जानें जनता की राय
Moscow Attack: इस्लामिक स्टेट ग्रुप का बड़ा बयान, कहा- मॉस्को हमले में 4 लड़ाके गिरफ्तार
Mannara Chopra ने बिग बॉस के फेवरेट शख्स के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी
Photo of The Year Award: महिला के शव के साथ परेड करते हमास आतंकियों की तस्वीर ने जीता पुरस्कार, सोशल मीडिया पर हंगामा
Rameshwaram Cafe Blast: NIA ने जारी की रामेश्वरम ब्लास्ट आरोपियों की नई तस्वीरें, 10 लाख रुपये इनाम का किया ऐलान
ADVERTISEMENT