India News (इंडिया न्यूज), Rae Lil Black Converts to Islam: पूर्व जापानी एडल्ट स्टार राय लिल ब्लैक चर्चा में हैं। उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है। अब वह अपने आध्यात्मिक विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने मलेशिया की एक मस्जिद से हिजाब पहने हुए एक फोटो शेयर की। तब से वह चर्चा में हैं। वह रमजान के दौरान रोजा भी रख रही हैं। उनके जीवन में यह बदलाव मलेशिया की यात्रा के कारण हुआ है। वह मलेशिया की यात्रा पर गई थीं, जहां से उनके विश्वास, उद्देश्य और भक्ति से भरे नए जीवन की यात्रा शुरू हुई।
राय लिल ब्लैक का जीवन कैसे बदल गया?
yahoo.com के अनुसार, राय लिल ब्लैक नाम-शोहरत और पैसा होने के बावजूद अंदर से खालीपन महसूस कर रही थीं। इंटरव्यू में उन्होंने माना कि उनके पास वह सब कुछ था जो वह चाहती थीं, लेकिन फिर भी संतुष्टि नहीं थी।
आपको बता दें कि 2024 के मध्य में राय लिल ब्लैक ने मलेशिया की अपनी यात्रा शुरू की। उनकी किसी भी तरह से आध्यात्मिक परिवर्तन की कोई योजना नहीं थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। कुआलालंपुर में रहने के दौरान उनकी मुलाकात एक पुराने दोस्त से हुई, जिसने इस्लाम धर्म अपना लिया था। अपनी दोस्त से बात करने के बाद उनमें भी इस्लाम के प्रति रुचि पैदा हुई।
मस्जिद में कदम रखते ही हुईं प्रभावित
उनकी दोस्त ने उन्हें मस्जिद जाने को कहा। जैसे ही उन्होंने मस्जिद के अंदर कदम रखा, वे तुरंत गहरी प्रार्थना में डूबे लोगों को देखकर प्रभावित हुईं। उनका अनुभव अच्छा और शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। फिर उन्होंने इस्लाम के बारे में सीखना शुरू किया और अक्टूबर 2024 में उन्होंने हिजाब पहनकर प्रशंसकों को चौंका दिया।
चकाचौंध हो जाएगी धरती, 80 साल बाद ब्रह्मांड में होगा भयंकर विस्फोट, जानें कब दिखेगा यह अद्भुत नजारा?
उनका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, उनके इस कदम के बाद कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। उनके पुराने काम की वजह से सवाल भी उठे और इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया गया। हालांकि, राय लिल ब्लैक ने अपना सफर जारी रखा। अब वे रमजान के दौरान रोजा रख रही हैं।