India News (इंडिया न्यूज़), Ranveer Singh and Alia Bhatt First Look Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani, मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इतंजार कर रहें हैं। हाल ही में खबर आई थी करण जौहर (Karan Johar) के जन्मदिन के मौके पर यानी 25 मई को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया जाएगा। जिसके बाद फैंस को आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के पहले लुक का इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। जी हां, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का पहला लुक सामने आ गया है।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला पोस्टर हुआ जारी

आपको बता दें कि फिल्ममेकर करण जौहर के जन्मदिन के मौके पर यानी आज 25 मई को आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला पोस्टर सामने आ गया है।

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। आलिया भट्ट सामने आए लुक में देसी अवतार में दिखाई दीं। तो वहीं रणवीर सिंह अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं।

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ये फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की लीड रोल वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से दोनों स्टार्स का पहला लुक सामने आने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दिए।

अब फैंस को आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज होने का इंतजार है। बता दें कि आलिया और रणवीर की ये फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं।