India News (इंडिया न्यूज), Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस इस बार अपना पहला करवा चौथ सेलीब्रेट करेंगी। जिसमे सोनाली सहगल, कियारा आडवाणी, अथिया शेट्टी और परिणीति चोपड़ा समेत कई अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।

बता दें कि नवंबर को देशभर में सुहागनों का त्योहार यानी करवा चौथ मनाया जाता है। वहीं कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शादी के बाद इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाने जा रही हैं। इस लिस्ट में कियारा आडवाणी, सोनाली सहगल, अथिया शेट्टी और परिणीति चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है।

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल संग 23 जनवरी, 2023 को सात फेरे लिए थे। ऐसे में अथिया का यह पहला करवा चौथ है।

इसके अलावा ‘खुदा हाफिज’ फेम एक्ट्रेस शिवालिका ऑबेरॉय ने भी इसी साल फरवरी में फिल्म मेकर अभिषेक पाठक से शादी की थी। अब वह पहली बार अपने पति संग चांद की पूजा कर करवा चौथ मनाएंगी।

वहीं बात करें कियारा आडवाणी की तो इन्होने भी इसी साल 7 फरवरी को एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जैसलमेर के सूर्यगढ़ में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद इस एक्ट्रेस का यह पहला करवा चौथ होगा जब वे पति के लिए व्रत रखेंगी।

स्वरा भास्कर ने भी 16 फरवरी, 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी रचाई थी। भले ही उनके पति मुस्लिम समुदाय से हो लेकिन शादी के बाद भी स्वरा हिंदू संस्कृति को ही फॉलो करती हैं। इस साल वे पहली करवा की पूजा करेंगी।

वहीं बात करें सोनाली सहगल की तो इन्होने 7 जून को अपने लॉन्ग टाइम बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ सात फेरे लिए थे। अब शादी के बाद एक्ट्रेस का यह पहली बार करवा चौथ का त्योहार होगा।

परिणीति चोपड़ा ने भी 24 सितंबर 2023 को ही आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के संग उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी की है। अब एक्ट्रेस पहली बार अपने पति राघव संग करवा चौथ का त्योहार मनाएंगी।

Also Read: