India News (इंडिया न्यूज़), Khatron Ke Khiladi 13 Contestant Rohit Roy Injured, मुंबई: खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) शो में कंटेस्टेंट बन कर पहुंचे रोहित रॉय (Rohit Roy) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि साउथ अफ्रीका में शो की शूटिंग के दौरान एक्टर रोहित बुरी तरह से घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को सीरियस इंजरीज हुई हैं, जिसके बाद कहा जा रहा है कि रोहित को केपटाउन से मुंबई वापस भेजा जा सकता है।

केपटाउन से इंडिया वापस आ सकते हैं रोहित बोस रॉय

अब रोहित को लेकर खबर आई है कि एक्टर सीरियसली इंजर्ड हो गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 54 साल के एक्टर रोहित बोस रॉय को तब चोट लगी, जब वो रोहित शेट्टी द्वारा दिए गए स्टंट को परफॉर्म कर रहे थे। अब रोहित को इतनी चोटें आई हैं कि हो सकता है कि उन्हें वापस इंडिया भेज दिया जाए। लेकिन अभी शो की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि उनका इलाज केपटाउन में ही रहकर किया जा सके। लेकिन अगर समय के साथ उनकी इंजरीज ठीक नहीं हुईं तो उन्हें वापस घर भेजना पड़ेगा।

रोहित से पहले ऐश्वर्या शर्मा को भी लगी थी चोट

बता दें कि इससे पहले शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान ‘गुम है किसी के प्यार में’ की एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या शर्मा भी चोटिल हो गई थीं। ऐश्वर्या ने खुद अपने इंस्टा से चोट की तस्वीरें शेयर कर बताया था कि उनके हाथ में काफी जख्म हुए हैं। एक्ट्रेस की अपर आर्म बुरी तरह से छिली हुई नजर आई थीं।