India News (इंडिया न्यूज़), Akanksha Dubey Suicide Case, दिल्ली: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में भूचाल सा आ गया था। आकांक्षा की सुसाइड के बाद एक वीडियो इंटरव्यू पर वायरल होने लगा था। जिसमें उनके बॉयफ्रेंड समर सिंह पर कुछ गंभीर आरोप लगाए गए थे और अब इस केस में किन्नरों ने एक्ट्रेस की मौत की जांच के लिए मांग की हैं।
आकांक्षा दुबे का शेयर किया गया वीडियो
आकांक्षा दुबे ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही थी। वही वीडियो के दौरान वह कह रही थी। उन्हें नहीं पता कि उन्होंने क्या गलत किया है लेकिन मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहते हैं। अगर उन्हें कुछ भी होता है। तो उसका जिम्मेदार समर सिंह की होगा। अब तक एक्ट्रेस की मौत के बाद समर सिंह फरार चल रहा था लेकिन पुलिस ने अब जा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया हैं।
किन्नरों ने लगाई इंसाफ की गुहार
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत पर अब किन्नरों ने इंसाफ की मांग की है। बता दें कि आकांक्षा दुबे की मां ट्रांसजेंडर्स के साथ पुलिस स्टेशन में कमिश्नर आफिस पहुंची थी। जहां उन्होंने आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में जल्द से जल्द जांच करने और गुनहगार को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही आकांक्षा की मां यह भी चाहती है कि उनकी बेटी की केस की सीबीआई जांच की जाए।
ये भी पढे़: मैच के बीच विराट ने अनुष्का को किया वीडियो कॉल, फैंस ने प्यार की दी मिसाल