होम / बिग बॉस 16 में शामिल हो सकते हैं ये स्टार्स, जानें शो से जुड़ी डिटेल

बिग बॉस 16 में शामिल हो सकते हैं ये स्टार्स, जानें शो से जुड़ी डिटेल

India News Desk • LAST UPDATED : May 26, 2022, 4:32 pm IST

इंडिया न्यूज़, TV News:
टीवी रियल्टी शो बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसका हर साल दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं बता दें कि इस शो को सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं। वहीं अब ताजा जानकारी के अनुसार बिग बॉस अपने  16वें सीजन के साथ दर्शकों के बीच पेश होने के लिए लगभग तैयार है।

मेकर्स ने शुरू की कंटेस्टेंटस की सर्च

आपको बता दें कि बिग बॉस रियल्टी शो में सेलिब्रेटिज को बिग बॉस के घर में रहना होता है। ऐसे में जानकारी के अनुसार शो के मेकर्स ने ‘बिग बॉस 16 में शामिल होने के लिए अब कई मशहूर हस्तियों से संपर्क भी करना शुरू कर दिया है। अब इन नामों ने शो के लिए उत्सुकता और बढ़ा दी है।

ये स्टार्स है लिस्ट में

आपको बता दें कि बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी शो ‘इमली’ फेम गशमीर महाजानी से संपर्क किया गया है। इनके अलावा शिवांगी जोशी, माही विज, दिव्यांका त्रिपाठी और मुनव्वर फारुकी से भी बात की गई है। फिलहाल मेकर्स दिव्यांका को शो में कंटेस्टेंट के तौर पर आने के लिए अप्रोच कर रहे हैं। वैसे दिव्यांका काफी बार यह आॅफर ठुकरा चुकी हैं।

इस बार भी नई थीम पर होगा शो

रिपोर्ट के अनुसार हर साल की तरह बिग बॉस 16 में भी काफी बदलाव होंगे। हालांकि इस बार शो की थीम क्या होगी इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं यह अक्टूबर से टेलीकास्ट होना शुरू हो सकता है। शो में एक बार फिर से दबंग सलमान खान की होस्ट के तौर पर दिखेंगे।

Tags:

लेटेस्ट खबरें

Skin Tightening Home Remedies: झूलती लटकती स्किन ने बढ़ा दी है टेंशन, स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-Indianews
Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews
IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ
Shamita Shetty ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट, स्केचिंग करते वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ