होम / जानिए Bigg Boss 15 की थीम और ट्विस्ट से लेकर कंफर्म Contestants तक

जानिए Bigg Boss 15 की थीम और ट्विस्ट से लेकर कंफर्म Contestants तक

Prachi • LAST UPDATED : September 23, 2021, 11:09 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Bigg Boss 15: ‘बिग बॉस ओटीटी’ खत्म होने के बाद Bigg Boss 15 की धमाकेदार शुरूआत होने वाली है। मेकर्स ने इस सीजन को ब्लॉकबस्टर और सबसे हटकर बनाने के लिए अच्छी तरह कमर कस ली है। Bigg Boss 15 को सलमान खान होस्ट करेंगे और यह 2 अक्टूबर को प्रीमियर होगा। ‘बिग बॉस 15’ में कौन कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री करेगा, घर कैसा होगा, थीम क्या होगी…इसे लेकर तमाम सवाल पूछे जा रहे हैं। इसलिए यहां हम आपको यहां ‘बिग बॉस 15’ के संभावित कंटेस्टेंट्स से लेकर प्रीमियर और घर की थीम के बारे में सारी जानकारी दे रहे हैं। इस बार ‘बिग बॉस’ से एक्ट्रेस रेखा का भी नाता जुड़ा है। ‘बिग बॉस’ ने रेखा को ऐसी पावर दी है, जो कंटेस्टेंट्स के गेम को पूरी तरह बदल देगी और उनका सर्वाइव कर पाना मुश्किल हो जाएगा।

Bigg Boss 15 Contestants List

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bigg Boss 15 में जो भी सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, उन्हें इसी हफ्ते क्वॉरंटीन कर दिया जाएगा। इनमें से कुछ क्वॉरंटीन भी हो चुके हैं। ‘बिग बॉस’ से जुड़ी तमाम जानकारी के बाद कुछ कंटेंस्टेंट्स का नाम रिवील हुए हैं, जो Bigg Boss 15 के लिए कन्फर्म बताए जा रहे हैं। ये नाम हैं:
प्रतीक सहजपाल
प्रतीक सहजपाल Bigg Boss 15 के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। प्रतीक ‘बिग बॉस ओटीटी’ के फिनाले में ब्रीफकेस लेकर रेस से बाहर हो गए थे। उस ब्रीफकेस में Bigg Boss 15 का एंट्री टिकट था।
निशांत भट्ट
प्रतीक सहजपाल के अलावा ‘बिग बॉस ओटीटी’ के कंटेस्टेंट निशांत भट्ट भी सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आएंगे। निशांत भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहे थे। पहले से ही यह कहा जा रहा था कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ के जो भी टॉप-2 या टॉप-3 कंटेस्टेंट्स होंगे, वो सीधा Bigg Boss 15 में जाएंगे।
शमिता शेट्टी
निशांत भट्ट के अलावा ऐक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी Bigg Boss 15 का हिस्सा होंगी। शमिता शेट्टी और उनके कनेक्शन रहे राकेश बापट ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब चर्चा है कि वह 15वें सीजन का भी हिस्सा होंगी।
उमर रियाज
Bigg Boss 15 में आसिम रियाज के भाई उमर रियाज भी नजर आ सकते हैं। आसिम रियाज इस रियलिटी शो के 13वें सीजन में नजर आए थे और फर्स्ट रनर-अप रहे थे। दर्शकों ने ‘बिग बॉस 13’ में आसिम रियाज को खूब प्यार दिया। उसी दौरान भाई को सपॉर्ट करने के चक्कर में उमर रियाज भी खूब चर्चा में रहे।
तेजस्वी प्रकाश
पॉप्युलर टीवी ऐक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का नाम भी चर्चा में हैं। तेजस्वी ‘संस्कार-धरोहर अपनों की’, ‘स्वरागिनी- जोड़े रिश्तों के सुर’, ‘पहरेदार पिया की’ और ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
करन कुंद्रा
टीवी के हेंडसम हंक्स में शामिल ऐक्टर करन कुंद्रा भी इस बार Bigg Boss 15 में नजर आ सकते हैं।
अफसाना खान
अफसाना खान का भी नाम कन्फर्म बताया जा रहा है। अफसाना एक पॉप्युलर पंजाबी सिंगर, ऐक्ट्रेस और सॉन्ग राइटर हैं। उन्होंने साल 2012 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘वॉइस आॅफ पंजाब 3’ से अपने करियर की शुरूआत की थी।
अक्सा सिंह
‘खींच मेरी फोटो’ और ‘नागिन गिन गिन’ जैसे ब्लॉकबस्टर गाने देने वालीं सिंगर अक्सा सिंह भी Bigg Boss 15 में नजर आएंगी।
ये नाम भी हुए फाइनल!
इन नामों के अलावा Bigg Boss 15 के लिए सिंबा नागपाल, डोनल बिष्ट और विशाल कोटियन का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है। कॉन्टेंट क्रिएटर आकाश सिंह का नाम भी चर्चा में हैं।

 

Connect Us : Twitter facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT