होम / Lata Mangeshkar On Social Media सोशल मीडिया पर थे करोड़ों में फैन फॉलोवर्स

Lata Mangeshkar On Social Media सोशल मीडिया पर थे करोड़ों में फैन फॉलोवर्स

Prachi • LAST UPDATED : February 6, 2022, 4:15 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई :
Lata Mangeshkar On Social Media: देश की दिग्गज सिंगर अपनी अपनी जादुई आवाज से सबको मदहोश कर देने वाली लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) आज हमारे बीच नहीं रहीं। कई दिनों तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपना इलाज करवाने के बाद आज लता मंगेशकर का निधन हो गया। उनके निधन के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसी के साथ समग्र विश्व में उनके करोड़ों फैंस दुख के सागर में डूब गए हैं। बता दें कि करोड़ो फैंस अपने सोशल मीडिया एकाउंट से नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर लता मंगेशकर के करोड़ो फॉलोवर थे फैंस ने तो सोशल मीडिया पर अपना दुख जताते हुए लता जी के निधन पर कई पोस्ट किए है।

लोगों को वो वक्त याद आ रहा है जब 90 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था। लता दीदी हर दिन कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित रहती थी। 2019 में जब लता जी ने 28 सितंबर को अपना 90वां बर्थडे मनाया था, तो उसी दिन उन्होंने इंस्टाग्राम डेब्यू किया था। ट्विटर पर पहले से ही काफी एक्टिव रहने वाली लता ने अपने जन्मदिन के दो दिन बाद इंस्टाग्राम पर अपने सोशल अकाउंट खोला और दो फोटो पोस्ट की थी। इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी का असर ही कुछ ऐसा हुआ कि महज दो घंटों से भी कम वक्त में उनके 47 हजार फॉलोअर बन गए। लोग उनके इंस्टाग्राम पर आने से इतने खुश हुए कि सबने जमकर कमेंट्स किए और लोगों ने उन्हें वैलकम ताई कहकर स्वागत किया।

लता मंगेशकर की लास्ट Twitter पोस्ट

लता मंगेशकर ने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर 6 लोगों को फॉलो किया था

इसके बाद से लता मंगेशकर ने अपने फैंस के साथ इंटरेक्ट करने के लिए कई बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का सहारा लिया और लोग भी उन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद करने लगे। वहीं ट्विटर पर लता जी के करीब 1 करोड़ 49 लाख के आस-पास फॉलोवर हैं। लता मंगेशकर के इंस्टाग्राम अकॉउंट पर करीब 6 लाख 69 हजार के आस-पास फॉलोवर हैं। लता मंगेशकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सिर्फ 6 लोगों को फॉलो किया था जिसमें सिंगर आशा भोसले, बॉलीवुड एक्ट्रेस और ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी, बॉलीवुड एक्ट्रेस धर्मेंद्र देओल, क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड जगत के महानायक अमिताभ बच्चन जी शामिल हैं।

इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी लता जी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फॉलो करती थी। अनुभवी गायिका ने 1 जनवरी, 2022 को अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया। उनकी पोस्ट उनके दिवंगत पिता दीनानाथ मंगेशकर को समर्पित थी। उसने आईजी पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देती नजर आ रही है।

Read More: Lata Mangeshkar Unseen Photos लता दीदी की तस्वीरों में देखें उनकी जिंदगी का सफर

Read More: Lata Mangeshkar No More कभी धीमा जहर देकर मारने की हुई थी कोशिश

Read More: Know About Lata Mangeshkar Surname Mangeshkar गोवा के इस मंदिर से है खास कनेक्शन

Read More: Legendary Singer Lata Mangeshkar Passes Away गमगीन हैं फैंस, पाकिस्तानियों के भी छलक गए आंसू

Read More: Bharat Ratna Lata Mangeshkar Had Insured Her Voice जानिए इंश्योरेंस लिस्ट में कौन से सेलेब्स है शामिल

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें