India News (इंडिया न्यूज़), Khatron Ke Khiladi 14, दिल्ली: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का चौथा सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो के मेकर्स लगातार अपने तैयारी को करते हुए शो के अंदर नए-नए कंटेस्टेंट्स को जोड़ता जा रहा हैं। वही रोहित शेट्टी ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में ही खतरों के खिलाड़ी 14 के अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद मेकर्स शो के सिलेबस को अप्रोच कर रहे हैं। अब तक कई सिलेब्रिटीज को कंफर्म कर लिया गया है। जो कि इस बार रोहित शेट्टी की पाठशाला में डर से सामना करेंगे।
- बिग बॉस के 2 विनर होगे शामिल
- सितारों में पर्सनल टक्कर
- ये टीवी स्टार भी हुए शामिल
अभिषेक कुमार
बिग बॉस 17 में नजर आए अभिषेक कुमार जिन्हे शो में काफी पसंद किया गया था। अब जल्दी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आने वाले हैं। दवा है कि अभिषेक इस शो में पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुके हैं। Khatron Ke Khiladi 14
निमृत कौर अहलूवालिया
निमृत कौर अहलूवालिया इस शो की दूसरी कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आई है। निमृत को बिग बॉस 16 में देखा गया था। वही उन्होंने फाइनल वीक में भी जगह बनाई थी।
मन्नारा चोपड़ा
लिस्ट में मन्नारा चोपड़ा का भी नाम शामिल हैं। जिन्हें बिग बॉस 17 में देखा गया था। वह टॉप 3 में शामिल हुई थी। इसके बाद वह जल्दी खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली है।
मुनव्वर फारुकी
मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर रहे है। वही खतरों के खिलाड़ी 14 में मेकर्स द्वारा मुनव्वर को भी अप्रोच किया गया है। ऐसे में इनका आना अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है।
एल्विश यादव
बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाले एल्विश यादव का नाम भी लिस्ट में सामने आ रहा है। जिसमें वह मुनव्वर को टक्कर देते नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो शो अपने आप ही नंबर 1 पर चला जाएगा।
Anil Kapoor ने दामाद की तारीफ में बांधे पुल, इस वजह से मीडिया के सामने कहां बेस्ट जोड़ी
मनीषा रानी
मनीषा रानी और एल्विश के बीच 36 का आंकड़ा चल रहा है। ऐसे में मनीषा रानी अगर शो के अंदर आती है। तो उनमें कड़ा मुकाबला देखा जाएगा।
अभिषेक कुमार
मनीषा रानी के दोस्त और बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आया अभिषेक कुमार ने एल्विश को शो के अंदर काफी अच्छी टक्कर दी थी। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह भी शो में नजर आने वाले हैं। जिसमें शो की एक्साइटमेंट फैंस के बीच और भी बढ़ गई है।
Sarkari Naukri: सरकारी बिजली कंपनी में निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए भी मौका
हेली शाह
हेली शाह टीवी सीरियल्स में नजर आने वाली फेमस किरदार है। हेली शाह को खतरों के खिलाड़ी में देखा जाने वाला है। ऐसा करके वह टीवी पर कमबैक करने वाली है।
कब शुरू होगा शो
शो के शुरू होने की बात की जाए, तो इस बार खतरों के खिलाड़ी 14 जून महीने में शुरू होगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह शो सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित के डांस शो को रिप्लेस करने वाला है। मेकर्स जल्दी खतरों के खिलाड़ी का ऐलान भी करेंगे।