Madhuri Dixit’s iconic role
इंडिया न्यूज़, मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस का जब भी नाम लिया जाता है तो माधुरी दीक्षित का नाम जरूर शामिल होता है। माधुरी दीक्षित 15 मई यानी रविवार को अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं।
इन्हीं फिल्मों में से उनके कुछ आइकॉनिक रोल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास में शाहरुख खान और ऐश्वर्या रॉय के साथ काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने चंद्रमुखी का रोल किया था। फिल्म देवदास में माधुरी दीक्षित की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था।
माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल को खूब पसंद किया जाता है। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान थे। माधुरी दीक्षित ने फिल्म दिल में मधु का रोल किया था। फिल्म में उनके और आमिर खान की केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था।
माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन को घर-घर में इतना ज्यादा पसंद किया जाता है कि आज भी टीवी पर फिल्म आती है तो लोग जरूर देखते हैं। माधुरी दीक्षित के काम की काफी तारीफ की गई थी। वह फिल्म में निशा की भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में सलमान खान थे।
माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब का गाना ‘एक दो तीन…’ लोग अक्सर गुनगुनाते रहते हैं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित को लोगों ने खूब पसंद किया था और उन्होंने मोहिनी का रोल किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर थे।
माधुरी दीक्षित ने फिल्म दिल तो पागल है में शाहरुख खान के साथ काम किया था। माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में पूजा का रोल किया था। लोगों ने शाहरुख खान के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया था।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : बेहद बोल्ड हो गईं हैं मानुषी छिल्लर, देर रात ऐसी ड्रेस पहने निकलीं कि मिलने लगे ताने
ये भी पढ़ें : जब साड़ी पहनना भूल गईं Esha Gupta, सिर्फ इन कपड़ों में शेयर कर की फोटो तो….
ये भी पढ़ें : जब साड़ी पहनना भूल गईं Esha Gupta, सिर्फ इन कपड़ों में शेयर कर की फोटो तो….
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.