India News (इंडिया न्यूज), Mahakumbh Girl Monalisa Viral Video: प्रयागराज महाकुंभ से फेमस हुईं वायरल गर्ल मोनालिसा बहुत अब सनोज मिश्रा नहीं बल्कि जल्द ही मशहूर फिल्म अभिनेता और सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। इस बारे में मोनालिसा ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों को ये बात बताई है। उनकी वीडियो में मोनालिसा संग उत्कर्ष सिंह भी दिखाई दे हैं। मोनालिसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में मोनालिसा जाने-माने सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ खड़ी हैं। उनका नया एल्बम ‘मेरा यार बदल गया’ पिछले महीने मार्च में आया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। इस एल्बम में सिंगर, कंपोजर और राइटर खुद उत्कर्ष सिंह थे। अब वे मोनालिसा के साथ काम करने जा रहे हैं। सिंगर उत्कर्ष सिंह ने मोनालिसा के साथ हाथ मिलाया है और इस म्यूजिक वीडियो का ऐलान वायरल गर्ल मोनालिसा और सिंगर उत्कर्ष सिंह ने इंस्टाग्राम पर किया है।
Mahakumbh Girl Monalisa Viral Video
मोनालिसा ने बताया, इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। मोनालिसा ने दर्शकों से उनका सपोर्ट मांगा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। वे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, मोनालिसा अपने नए वीडियो को लेकर काफी उत्साहित भी नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने कहा, हम एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। हमें इस पर आपका प्यार चाहिए। वहीं, उत्कृष्ट ने कहा, वह मोनालिसा के साथ पहला म्यूजिक वीडियो बना रहे हैं। बहुत जल्द हम इसकी शूटिंग करने वाले हैं। हम चाहते हैं कि आप इसे खूब प्यार दें। ऐसी खबरें हैं कि, सनोज मिश्रा के साथ वाली मोनलिसा की फिल्म अभी नहीं बनेगी क्योंकि फ़िलहाल सनोज पर रेप केस का आरोप है। हालांकि मोनालिसा की ट्रेनिंग अब भी जारी है।
View this post on Instagram
भारत vs पाकिस्तान का हुआ युद्ध तो कितना खौफनाक होगा मंजर? ये AI तस्वीरें देख कांप जाएगी आत्मा