होम / Malaika Arora Latest Photoshoot एक्ट्रेस का ग्लैमरस स्टाइल देख फैंस बोले- 'हॉट'

Malaika Arora Latest Photoshoot एक्ट्रेस का ग्लैमरस स्टाइल देख फैंस बोले- 'हॉट'

Prachi • LAST UPDATED : January 27, 2022, 3:00 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Malaika Arora Latest Photoshoot : बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा से अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। वह अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अक्सर उनकी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

अब एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा अपने नए फैशन लुक को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें उनका अलग ही लुक देखने को मिल रहा है। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक फैशन मैगजीन के लिए फोटोशूट (Photoshoot) करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

(Malaika Arora Latest Photoshoot) सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटोशूट की तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में उन्होंने फ्रिल वाली शर्ट और मीनी स्कर्ट पहनी है। तस्वीर में वह बोल्ड अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। खुद को खूबसूरत दिखने के लिए मलाइका अरोड़ा ने बाल भी खोले हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी फोटो पर अपने कमेंट्स दे रहे हैं। कई फैंस ने मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें हॉट बताया है।

हाल ही में उन्होंने अभिनेता अरबाज खान से हुए अपने तलाक को लेकर बड़ी बात कही थी। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्म करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। मलाइका अरोड़ा ने अब कहा है कि अरबाज खान से तलाक लेने के बाद जिंदगी को शुरू करना उनके लिए आसान नहीं था। वह उस समय अपने जिंदगी के खराब तौर से गुजर रही थीं। मलाइका अरोड़ा पति अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं।

Read More: Tribute To Ajit Khan On His Birth Anniversary बॉलीवुड के ‘लॉयन’ को दिया जाएगा खास ट्रिब्यूट

Read More: Mouni Roy Wedding Photo एक-दूसरे के हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार

Read More: Bobby Deol Happy Birthday काम न मिलने के कारण कभी डिप्रेशन में चले गए थे बॉबी

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT