होम / Manoj Bajpayee के पिता गंभीर, छोड़ी शूटिंग

Manoj Bajpayee के पिता गंभीर, छोड़ी शूटिंग

Mukta • LAST UPDATED : September 17, 2021, 11:18 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Manoj Bajpayee फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता की हालत नाजुक है। इसकी सूचना मिलते ही वे केरल में चल रही Shooting को छोड़कर पिता से मिलने दिल्ली वापस आने के लिए लौट रहे हैं। फिल्म अभिनेता Manoj Bajpayee के पिता दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जब Manoj Bajpayee को इसकी सूचना दी तो वे अपने अगले प्रोजेक्ट की Shooting केरल में कर रहे थे। पिता के अस्पताल में होने की बात सुनते ही वो केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। Manoj Bajpayee के पिता का नाम राधाकांत बाजपेयी है और वो एक किसान हैं।

Manoj Bajpayee एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जोकि Hindi cinema के साथ-साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों मे भी सक्रिय हैं। वह अपने acting career मे अब तक दो नेशनल फिल्म अवार्ड और चार filmfare award जीत चुके हैं।
मनोज को फिल्म भोंसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के 67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को नरकटियागंज, बिहार में हुआ था। बाजपेयी बचपन से एक्टर बनना चाहते थे। मनोज ने अपनी हाई स्कूल तक की पढ़ाई बिहार के बेतिया जिले के के. आर. हाई स्कूल से की। 17 की उम्र में बाजपयी अपने गांव नारकाटिया से दिल्ली शिफ्ट हो गये। कॉलेज के दिनों में मनोज ने थियेटर करना शुरू कर दिया था। मनोज बाजपेयी ने फिल्मी दुनिया में डेब्यू गोविन्द निल्हानी की फिल्म द्रोखाल से वर्ष 1994 में किया था। इसके बाद वाजपयी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म बैंडिट क्वीन में नजर आये। लेकिन मनोज को हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म शूल से मिली। मनोज को Hindi cinema मे अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा, लेकिन आज वह Hindi cinema में सर्वश्रेष्ठ एक्टर्स की श्रेणी मे आते हैं। अब तक मनोज बाजपेयी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमे, कलाकार, दाउद, तम्मना, सत्या, प्रेम कथा, कौन, शूल, फिजा, दिल पे मत ले यार, पिंजर, एलओसी कारगिल, वीर-जारा, जेल आदि शमिल हैं।

लेटेस्ट खबरें