इंडिया न्यूज, मुंबई:
Zee Music Company:टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वे अपने अभिनय के साथ ही अपने फैशन और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं अब उनका एक म्यूजिक वीडियो Disco Balma रिलीज हो चुका है। इस वीडियो में मौनी का धमाकेदार डांस फैंस का दिल जीत रहा है। इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी पर रिलीज किया गया है इस गाने को असीस कौर और मैलो डी ने मिलकर गया है। दरअसल Mouni Roy ने अपने आफिशियल इंस्टा एकाउंट पर इस गाने के वीडियो को शेयर किया है।
वीडियो में मौनी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। मौनी ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का डॉटेड लहंगा और सिल्वर हेवी वर्क वाला बलून स्लीव्ज ब्लाउज पहन रखा है जिसमें वो हमेशा की तरह अपनी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। माथे पर बड़ा सा गोल्डन मांग टीका, आंखों पर मोटे विंग वाला लाइनर और हाथों पर ब्लैक चूड़ियां उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा हैं। मौनी को आखिरी बार ‘पतली कमरिया’ गाने में देखा गया था। इसके रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया था। अब वह अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इससे पहले मौनी वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस खूब पसंद की गई थी।