India News (इंडिया न्यूज़), Aamir Khan Comeback, दिल्ली: बॉलीवुड की मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहीं जाने वाले आमिर खान का कैरियर कुछ सालों से डगमगाए हुआ है। बता दें की साल 2018 में उनकी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ रिलीज हुई थी। जो काफी बुरी तरह फ्लॉप रही, उसके बाद 2022 में उन्होंने लाल सिंह चड्ढा का किरदार निभाया लेकिन वह भी उनके फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने सिनेमाघर से एक लंबी छुट्टी लेने का इरादा बना लिया। वहीं अब अपने ब्रेक के बाद आमिर खान सिनेमा में वापसी की पूरी तैयारी कर चुके हैं।
जल्द करने वाले हैं बड़े पर्दे पर वापसी
बता दे कि आमिर खान साल 2024 में अपने ही प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म से वापसी कर रहे हैं। अभी तक फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं किया गया है लेकिन अब तक मिली खबरों के हवाले से पता चला है कि इस फिल्म को वह राजकुमार संतोषी के साथ कर रहे हैं। बता दे की राजकुमार संतोषी बॉलीवुड की जाने-माने डायरेक्टर हैं। जिन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और बड़े नामी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ काम किया है।
सनी देओल के लिए रहे राजकुमार संतोषी लकी
राजकुमार संतोषी के बारे में बताएं तो उन्होंने सनी देओल की फिल्म घायल जो 1990 में आई और सुपरहिट रही, उसके बाद दामिनी जिसको 1993 में रिलीज किया गया और यह भी हिट साबित रही, इसके बाद घातक जो 1996 में रिलीज हुई और एक हिट फिल्म रही इन सभी को उन्होंने ही डायरेक्ट किया है। यह तीनों ही फिल्में सनी देओल की है। जिसके जरिए सनी ने बड़े पर्दे पर अपना सिक्का जमाया था। कहा तो यह भी जाता है कि सनी देओल को बॉलीवुड का बड़ा हीरो बनाने में इन तीन फिल्मों का बहुत अहम किरदार था और इसका क्रेडिट राजकुमार संतोषी को भी जाता है।
अब इन सब चीजों को देखकर अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि राजकुमार संतोषी मिस्टर परफेक्शनिस्ट के जीवन में भी दिया जला सकते हैं लेकिन आगे क्या होगा इसका खुलासा तो फिल्म के रिलीज के बाद ही हो सकता है।
कब रिलीज हो सकती है फिल्म
अब तक की मिली खबरों के अनुसार आमिर खान की यह फिल्म प्रि-प्रोडक्शन के काम में लगी हुई है और अगले साल 20 जनवरी 2024 से अपनी शूटिंग को शुरू कर सकती है। वही इस फिल्म को क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर के आसपास रिलीज करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल फिल्म से जुड़ी तमाम जानकारियां को गुप्त रखा गया है।
ये भी पढ़े: टीवी का पॉपुलर शो बालवीर फिर जा रहा है ऑफ एयर, खबर पर एक्टर देव जोशी ने किया रिएक्ट