होम / Naga Chaitanya Birthday नागार्जुन की 'Bangarraju' से जारी हुआ एक्टर का फर्स्ट लुक

Naga Chaitanya Birthday नागार्जुन की 'Bangarraju' से जारी हुआ एक्टर का फर्स्ट लुक

Prachi • LAST UPDATED : November 23, 2021, 2:57 pm IST

इंडिया न्यूज, चेन्नई:
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन (Akkineni Nagarjuna) इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘Bangarraju’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो बेटे नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। इस मूवी के जरिए दोनों एक्टर दूसरी बार स्क्रिन शेयर कर रहे हैं।

ऐसे में आज नागा चैतन्य का जन्मदिन है और उनके बर्थडे के मौके पर ही फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक (Naga Chaitanya First look) जारी किया गया है। इसमें वो मदमस्त अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनके इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस बाप-बेटे की कैमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। नागा चैतन्य के फर्स्ट लुक को उनके बर्थडे के दिन से एक दिन पहले ही रिलीज किया गया था।

Naga Chaitanya Birthday पर ‘Bangarraju’ का टीजर वीडियो रिलीज किए जाने का ऐलान किया गया

ऐसे में अब आज यानी की 23 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर ‘Bangarraju’ का टीजर वीडियो रिलीज किए जाने का ऐलान किया गया है। इससे पहले ही एक्टर का फर्स्ट लुक को शेयर किया गया है। इसमें नागा यलो कलर की शर्ट और डैनिम पैंट में दिखाई दे रहे हैं। इसमें वो मदमस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्हें स्टाइलिश दाढ़ी में भी देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि इसमें नागा प्यारा और शानदार रोल प्ले कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म ‘Bangarraju’ एक फुली एंटरटेनर, इमोशन्स और रोमांटिक मूवी है। इसमें नागा और नागार्जुन के अलावा एक्ट्रेस राम्या कृष्णन और कीर्ति शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाली है। कीर्ति का फिल्म से फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है जो कि हाल ही में रिलीज किया गया था और उनके लुक से नागा चैतन्य काफी इंप्रेस हुए थे। इस मूवी की शूटिंग इन दिनों मैसूर में की जा रही है।

Read More: Atrangi Re First Look अक्षय, धनुष और सारा अली खान अलग अंदाज में नजर आए

Read More : Sajid Khan Birthday ‘झूठ बोले कौवा काटे’ से किया था एक्टिंग डेब्यू

Connect With Us:-  Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें