होम / Navratri Garba Song 2021 रिलीज हुआ Nia Sharma और Rahul Vaidya का 'गरबे की रात'

Navratri Garba Song 2021 रिलीज हुआ Nia Sharma और Rahul Vaidya का 'गरबे की रात'

Prachi • LAST UPDATED : October 8, 2021, 12:27 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Navratri Garba Song 2021:टेलीविजन जगत की लोकप्रिय एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) प्रशंसकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। निया उन एक्ट्रेसेस में से जिनकी करोड़ो में फैन फॉलोइंग है। निया टेलीविजन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। आए दिन उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते दिखाई देते हैं।

वहीं अब उनका नया सांग ‘गरबे की रात’ (Garbe ki Raat) कुछ ही वक़्त पहले रिलीज हुआ है। इस वीडियो में उनके साथ लोकप्रिय गायक राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) भी दिखाई दे रहे हैं। वही वीडियो में निया और राहुल का बेहतरीन गरबा देखने को मिल रहा है। वहीं निया के लुक को देखें तो उन्होंने घाघरा चोली पहना हुआ है तथा पूरी तरह गरबे के रंग में रंगी हुई दिखाई दे रही हैं।

(Navratri Garba Song 2021) Garbe ki Raat सांग ने इंटरनेट पर बहुत मचा दी

Nia Sharma ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस सांग के रिलीज की खबर दी है। इस म्यूजिक वीडियो में बतौर डांसर राहुल दिखाई दे रहे हैं। इस सांग को राहुल वैद्य एवं भूमि त्रिवेदी ने गाया है। साथ ही इसे कुंवर जुनेजा तथा विजेंद्र राठौर ने लिखा है। वही इस सांग की विशेष बात ये है इसे गाने में रैप भी किया गया है, जिसे स्वयं राहुल ने लिखा और अपनी आवाज दी है। इसी के साथ सांग का म्यूजिक भी राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने ही दिया है। प्रशंसकों को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है। कुछ ही वक़्त में इस सांग ने इंटरनेट पर बहुत मचा दी है। लाखों के आंकड़े में इस गाने व्यूज आ चुके हैं।

Read More: Navratri Song 2021 शरद मल्होत्रा-हैली शाह का ‘Halo Re Halo’ हुआ रिलीज

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.